फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women will be able to join the group only after facial authentication.

Pilibhit News: चेहरा प्रमाणीकरण के बाद ही समूह से जुड़ सकेंगी महिलाएं

Mon, 06 Jul 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Women will be able to join the group only after facial authentication.
पीलीभीत। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अब तक आधार काॅर्ड व ओटीपी के माध्यम से जोड़ा जाता था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने वाली महिलाओं का अब चेहरा प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसके बाद ही इन्हें समूह से जोड़ा जा सकेगा। इसको लेकर विभागीय स्तर से कवायद को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्र्रीय आजीविका मिशन की ओर से महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है, जिससे यह महिलाएं सशक्त बनने के साथ ही आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। अब-तक इन महिलाओं को आधार कॉर्ड व मोबाइल ओटीपी के जरिए स्वयं सहायता समूह के साथ जोड़ा जा रहा था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। कार्याें में पारदार्शिता लाए जाने के लिए इन महिलाओं को समूह से जोड़े जाने में बदलाव किया गया है। महिलाओं को जोड़ने के लिए अब इनका चेहरा प्रमाणीकरण कराया जाएगा। इसके बाद इन महिलाओं को समूह से जोड़ा जा सकेगा। इससे इन महिलाओं का डाटा भी ऑनलाइन हो जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन की वंदना ने बताया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ने वाली महिलाओं का अब चेहरा प्रमाणीकरण कराया जाएगा। इसको लेकर काम शुरू कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed