फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women thrashed forest workers, uprooted plants

Pilibhit News: महिलाओं ने वनकर्मियों से की धक्कामुक्की, पौधे उखाड़े

Sat, 01 Jul 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 01 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Women thrashed forest workers, uprooted plants
पूरनपुर। खाली पड़ी जमीन पर पौधरोपण करा रहे वनकर्मियों को महिलाओं ने घेरकर अभद्रता की। उनसे धक्का-मुक्की भी की गई। लगाए गए पौधे उखाड़ डाले। विरोध के चलते वनकर्मी चले गए। घटना की तहरीर हजारा पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार को हजारा थाना के समीप गांव मुरैनिया गांधीनगर के समीप की है। जमीन पर वनकर्मी दो दिन से पौधरोपण करा रहे थे। शुकवार को भी पौधरोपण कराने पहुंचे। इस दौरान पड़ोस की महिलाओं ने पहुंचकर वनकर्मियों को घेर कर अभद्रता शुरू कर दी। लगाए गए पौधों को उखाड़ दिया। विरोध कर रही महिलाओं का कहना था कि जमीन उन लोगों की है।
विज्ञापन

वन विभाग के अफसर जबरिया जमीन पर कब्जा करने को पौधरोपण कर रहे है। पौधरोपण किसी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। महिलाओं के विरोध के चलते वनकर्मियों को बैरंग होना पड़ा। संपूर्णानगर के रेंजर शिवबाबू सरोज ने बताया कि हाल में वन और राजस्व विभाग का संयुक्त सीमाकंन कराया गया था। इसमें जमीन वन विभाग की पाई गई। जमीन पर लोग कब्जा न करे आदि को लेकर पौधरोपण शुरू कराया गया। शुक्रवार को पहुंची कई महिलाएं वनकर्मियों के ऊपर झपटी है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed