फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women pushed and freed the accused of theft policemen ran away leaving their bike in Pilibhit

Pilibhit News: महिलाओं ने धक्का-मुक्की कर चोरी के आरोपी को छुड़ाया, बाइक छोड़कर भागे दरोगा और सिपाही

Tue, 26 Aug 2025 08:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 26 Aug 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
Women pushed and freed the accused of theft policemen ran away leaving their bike in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में चोरी के आरोपी को पकड़ने गांव धर्मापुर पहुंचे पुलिसकर्मियों से महिलाओं ने धक्का मुक्की कर आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस की पकड़ से छूटने पर आरोपी भाग गया। महिलाओं के विरोध के चलते पुलिसकर्मी बाइक को मौके पर ही छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना पर कोतवाल टीम के साथ गांव पहुंचे।

विज्ञापन


घटना गांव धर्मापुर में मंगलवार शाम करीब सात बजे की है। गांव मुजफ्फरनगर निवासी किसान रंजीत सिंह के घर 25 जुलाई की शाम को दीवार फांदकर घुसे चोरों ने 20 तोला सोने के जेवरात और 26 हजार नकदी चोरी कर ली थी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर 30 जुलाई को गांव धर्मापुर निवासी राजू और उसके साथी गांव गुलड़िया भूपसिंह निवासी यशपाल को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। अन्य आरोपी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। 

विज्ञापन
Trending Videos

दो दरोगा और दो सिपाही पहुंचे थे गांव 
मंगलवार शाम को चोरी के आरोपी के गांव धर्मापुर में होने की जानकारी पर कोतवाली से दो दरोगा और दो सिपाहियों ने गांव धर्मापुर पहुंचकर एक आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी के घर की महिलाओं ने पुलिस टीम का विरोध और धक्का मुक्की कर आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस पकड़ से छुटते ही आरोपी भाग गया। महिलाओं के भारी विरोध पर पुलिसकर्मी अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए। 

पुलिसकर्मियों ने प्रधान के पति को घटना की जानकारी देकर मौके पर बुलाया। घटना की सूचना पर कोतवाल सतेंद्र सिंह टीम के साथ शाम करीब आठ बजे गांव धर्मापुर पहुंचे। मगर इससे पहले आरोपी और उसके घर की महिलाएं गांव से खिसक गई थी। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी के आरोपी को पकड़ने पर महिलाओं ने उसे छुड़ा लिया। पुलिस टीम से कोई धक्का मुक्की नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed