फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women protesters beaten Provost , batons

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कोतवाल को पीटा, लाठीचार्ज

Mon, 14 Dec 2015 11:08 PM IST
plibhit
plibhit Updated Mon, 14 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Women protesters beaten Provost , batons

पुनर्मतगणना की मांग को लेकर ग्राम पंचायत हिम्मतनगर के ग्रामीणों ने महिला प्रत्याशी के साथ कलक्ट्रेट में हंगामा किया। ज्ञापन देने के बाद हाइवे जाम करने का प्रयास करते समय उनकी पुलिस से भिड़ंत हो गई। पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग करने से नाराज महिलाओं ने कुछ युवकों के सहयोग से सदर कोतवाल संग्राम सिंह को दौड़ा लिया व उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी। पुलिस ने किसी तरह उन्हें बचाया। इसके बाद पहुंची अन्य थानों की पुलिस के सहयोग से 11 महिलाओं सहित 15 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसमें महिलाओं के खिलाफ महिला थाना और पुरुषों के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर सभी का शांति भंग के आरोप में चालान भेज दिया गया।

विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब 11 बजे मरौरी ब्लाक की ग्राम पंचायत हिम्मतनगर के तमाम महिला व पुरुष कलक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप था प्रशासन ने सत्ता के दबाव में उनकी प्रत्याशी कमला देवी को चुनाव हरा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुल 1643 वोट पड़े थे, जबकि मतगणना में लगभग 1500 ही दर्शाए गए। गायब हुए मतपत्र उनकी प्रत्याशी के थे। ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय के बाहर पुनर्मतगणना की मांग कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा और सीओ सिटी यशवीर सिंह ने सभी को समझाबुझा कर शांत कराया, लेकिन वह राजी नहीं हुए। नाराज ग्रामीण कलक्ट्रेट से टनकपुर हाइवे पर जाम लगाने चल दिए। रास्ते में सदर कोतवाल और महिला थाना एसओ आशा सिंह ने सभी को समझाकर शांत कराया और ज्ञापन देने पर राजी कर लिया। कुछ देर बाद तैयार ज्ञापन को डीएम कार्यालय में दिला दिया गया। मामला शांत हो गया। ग्रामीण घर जा रहे थे लेकिन हाइवे पर पहुंचकर एकाएक उनका मूड फिर बदला गया। महिला प्रत्याशी कमला देवी सहित कई महिलाएं व युवक हाइवे पर जाम लगाने लगे। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया लेकिन वह भिड़ने लगे। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ महिलाओं ने युवकों के सहयोग से हाथों में गन्ने के टुकड़े लेकर एकाएक कोतवाल को दौड़ा लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब हमलावरों ने कोतवाल की पिटाई कर दी। कोतवाल की ओर दौड़ रहे ग्रामीणों को देख उधर से गुजर रहे क्राइम ब्रांच प्रभारी अतुल प्रधान ने किसी तरह उन्हें बचाया। कोतवाल से अभद्रता के बाद भी ग्रामीण शांत नहीं हुए और पुन: जाम लगाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन

इस बीच घटना की जानकारी होने पर सीओ यशवीर सिंह, सुनगढ़ी थाना प्रभारी बृजेश सिंह और माधोटांडा एसओ विवेक त्रिवेदी भी फोर्स के साथ पहुंच गए। कुछ देर बाद अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और हंगामा कर रहे लोगों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एएसपी के निर्देश मिलते ही पुलिस ने जाम लगा कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पकड़कर गाड़ियों में बैठाना शुरू कर दिया। इसको लेकर अफरा-तफरी मची रही और प्रदर्शनकारियों में भगदड़ मची रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उन पर काबू पा सकी। बाद में हिरासत में ली गईं 11 महिलाओं के खिलाफ महिला थाना और चार पुरुषों के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर सभी को शांतिभंग के आरोप में चालान भेजा गया। इससे पहले पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाइवे जाम करने और पुलिस से अभद्रता करने के मामले में 11 महिलाएं और चार पुरुषों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया गया है। मौके से फरार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
यशवीर सिंह, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed