फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women in self-help groups will receive a subsidy for poultry farming.

Pilibhit News: समूह की महिलाओं को मुर्गी पालन करने पर मिलेगा अनुदान

Mon, 22 Jun 2026 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women in self-help groups will receive a subsidy for poultry farming.
पीलीभीत। पशुपालन विभाग स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मुर्गी पालन के लिए अनुदान देगा। इसको लेकर पूरनपुर ब्लॉक की 200 महिलाओं को अनुदान दिए जाने का लक्ष्य दिया गया है। इसको लेकर विभागीय स्तर से कवायद शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इन महिलाओं को समूह के साथ जोड़कर उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। ऐसे में शासन की ओर से आदेश जारी हुआ है। इसमें स्वयं सहायता समूह को मुर्गी पालन के लिए अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन की उपायुक्त वंदना सिंह ने बताया कि पूरनपुर ब्लॉक की 200 महिलाओं को इसको लेकर अनुदान दिया जाएगा।
पशु पालन विभाग की ओर से इसको लेकर विभागीय स्तर से कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को काम से जोड़ दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed