{"_id":"6a2d9a9a14252aac0b01903b","slug":"women-from-villages-situated-along-the-banks-of-the-sharda-river-will-be-provided-training-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-161786-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शारदा किनारे बसें गांवों की महिलाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शारदा किनारे बसें गांवों की महिलाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण
Sat, 13 Jun 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शारदा नदी किनारे बसे पांच गांवों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभागीय टीम की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रशिक्षण के बाद इन महिलाओं को विभागीय स्तर से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे यह महिलाएं सशक्त बन सकें।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में स्वयं सहायता समूह के जरिये इन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे यह महिलाएं सशक्त बन सकें।
शारदा सागर से सटे बंदरबोझ, नौजल्हा नकटा, रमनगरा, सिंघाड़ा उर्फ टाटरगंज और बैल्हा गांव को वाइब्रेंट योजना से जोड़ा गया है। इसमें सभी विभागों को कार्ययोजना बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में एनआरएलएम विभाग की ओर इस गांव में रोजगार परक के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह प्रशिक्षण 12 दिनों के लिए संचालित होगा। इसमें महिला, समूह सदस्य या उसके परिवार के आश्रित, बीपीएल सदस्य को बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। पांचों गांवों में 35-35 लोगों का बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें रोजगार के साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही आवश्यकतानुसार उन्हें विभागीय स्तर से ऋण भी दिलाया जाएगा। उपायुक्त राष्ट्रीय आजीविका मिशन वंदना ने बताया कि शारदा सागर सटे पांच गांवों में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें रोजगार से जोड़ा जाएगा।