Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   At an age meant for playing with toys, they scripted a story of success through their talent.

Pilibhit News: खिलौनों से खेलने की उम्र में हुनर से लिख दी कामयाबी की इबारत

Sat, 14 Nov 2026 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 14 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
At an age meant for playing with toys, they scripted a story of success through their talent.
बाल क्रिकेटर कुम फातिमा।
पीलीभीत। बचपन की उम्र तो खिलौनों से खेलने, दोस्तों के साथ हंसी-ठिठोली करने और सपनों की दुनिया में खोए रहने की होती है, लेकिन पीलीभीत के कुछ बच्चों ने इसी उम्र में अपनी मेहनत, लगन और असाधारण प्रतिभा से कामयाबी की ऐसी इबारत लिखी है, जिस पर पूरा जिला गर्व करता है। किसी ने क्रिकेट के मैदान पर अपने शानदार खेल से देशभर में पहचान बनाई तो किसी ने विज्ञान की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया। इन नन्हीं प्रतिभाओं ने साबित कर दिया कि सपनों को उम्र की नहीं हौसलों और मेहनत की जरूरत होती है।
विज्ञापन

000
12 की उम्र में कुम फातिमा बनी राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेटर
शहर के केजीएन कॉलोनी में रहने वाली कुम फातिमा जब दो वर्ष की थी, तो बाजार में मिलने वाले बैट-बॉल से उनको लगाव था। लेकिन किसी को तब यह नहीं पता था कि खेल-खिलौने में वह अपना भविष्य तराशेंगी। बचपन का यह खेल कुम फातिमा के लिए जुनून बन गया, जिसके जरिये हाल ही में सीबीएसई इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में उनका चयन उत्तर प्रदेश से हुआ। उन्होंने तमिलनाडु में होने राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन ओवर, 14 रन व एक विकेट लेते हुए शानदार पारी खेली।
विज्ञापन

00
खेल-खिलौनों की उम्र में बाल वैज्ञानिक बनकर देश में चमकी आयरा
शहर के एक सीबीएसई स्कूल की 11वीं की छात्रा आयरा ने अपनी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा से देशभर में जिले का नाम रोशन किया है। कक्षा 11 की छात्रा आयरा ने 7वें इंडिया इंटरनेशनल साराभाई स्टूडेंट्स साइंटिस्ट अवॉर्ड-2026 में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। डॉ. विक्रम साराभाई की 107वीं जयंती पर आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर से चुने गए 16 बाल वैज्ञानिकों में आयरा भी शामिल थीं। वह उत्तर प्रदेश से चयनित होने वाली एकमात्र प्रतिभागी रहीं। इसरो और नासा के वैज्ञानिकों की मौजूदगी में मिली यह उपलब्धि आयरा की मेहनत लगन और वैज्ञानिक सोच का प्रमाण है। बाल दिवस पर आयरा की सफलता जिले के बच्चों के लिए प्रेरणा है।

बाल क्रिकेटर कुम फातिमा।

बाल क्रिकेटर कुम फातिमा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed