फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women faces 17 choti cut cases

पीलीभीत में पांचवें दिन और कट गईं 17 चोटियां

Wed, 09 Aug 2017 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत
अमर उजाला ब्यूरो,पीलीभीत Updated Wed, 09 Aug 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
Women faces 17 choti cut cases
victim

चोटी काटे जाने की घटनाएं जनपद में पांचवें दिन भी जारी रहीं। स्कूल जाने को तैयार हो रहे सिख छात्र समेत 17 लोगों की चोटी कट गई। अकेले अमरिया इलाके से सात मामले सामने आए। इसके पीछे कारणों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहने से दहशत कम नहीं हो सकी है। अमरिया क्षेत्र के भैंसहा गांव निवासी सरदार सुखदेव सिंह का 14 वषीय पुत्र करनदीप सिंह कक्षा पांच का छात्र है। बुधवार सुबह नहाने के बाद वह स्कूल जाने को तैयार हो रहा था। इस बीच अचानक उसके बाल खिंचने का अहसास हुआ और चोटी कट गई। छात्र के चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने पूरी घटना की जानकारी की। हालांकि छात्र इसको लेकर कुछ खास नहीं बता सका। ग्राम मुडलिया इलाही बक्स में भी इसी तरह से एक छात्रा की चोटी कट गई। गांव निवासी चरनजीत सिंह की बेटी अमनदीप कौर (17) बाल बना रही थी, कि उसकी चोटी कट गई। कस्बे की 23 वर्षीय शहनाज बी पत्नी मोहम्मद नाजिम सुबह घर पर झाड़् लगाने के बाद नहाने गई। वापस आने पर उनकी चोटी रहस्यमय ढंग से कट गई। पति ने बालों पर नजर पडने पर महिला को इसकी जानकारी दी। बल्लिया गांव निवासी सतनाम सिंह की पत्नी कमलजीत कौर (29) बुधवार सुबह काफी देर तक सोती रही। इस पर परिवारीजन उनको उठाने पहुंचे तो वह बेहोश हालत में बिस्तर पर मिली और उनकी चोटी कटी हुई जमीन पर पड़ी थी। इसी गांव की शहनाज बी (24) पत्नी फईमुद्दीन सुबह घर पर काम करते वक्त अचानक बेहोश हो गई। उसके गिरने की आवाज सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। यहां महिला की चोटी कटी मिलने पर हड़कंप मच गया। इसी गांव के इश्तियाक अहमद की पत्नी मुस्तकीम बेगम की काम करते वक्त चोटी तीन दिन में दूसरी बार कट गई। इसके बाद बालपुर माफी गांव निवासी वीना कौर (28) पत्नी सुखदेव सिंह की चोटी कट गई। खास बात रही कि इनकी चोटी दो दिन में दूसरी बार कटी है। जिसको लेकर परिवार में दहशत का माहौल है।  उधर गजरौला के ग्राम जैतपुर निवासी लेखराज की उन्नीस वर्षीय पुत्री प्रीति बुधवार सुबह आठ बजे घर पर खाना बनाते वक्त अचानक चिल्लाने के बाद बेहोश हो गई। उसको परिवारीजनों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया है। इसकी भी चोटी परिवार वालों को कटी पड़ी मिली। लगातार घटित हो रही वारदातों से इसके पीछे कारणों को लेकर अफवाहें तेज होती जा रही है।        

विज्ञापन

परेवा वैश्य। चौकी क्षेत्र में चोटी काटे जाने का दूसरा मामला सामने आया। गांव के निवासी चुन्नीलाल मजदूरी करते है। बुधवार सुबह उनकी पत्नी मीरा बुधवारर दोपहर साढ़े 12 बजे घर पर अपने बाल बना रही थी। इस बीच अचानक चोटी कट गई। महिला के चीखने की आवाज सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और जानकारी की। इधर चोटी कटने का पता लगने के बाद से मजदूर के घर भीड़ लगी हुई है।  
विज्ञापन

घुंघचाई। गांव मटेहना निवासी हरिश्चंद्र की 25 वर्षीय पत्नी नीलम देवी और गांव अजीतपुर विल्हा निवासी ज्वाला प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी विद्यादेवी की चोटी कट गई। विद्या देवी ने बताया कि रात को आंख खुलने पर चोटी कटी मिली।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed