फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women did not lag behind in voting in Puranpur

Pilibhit News: पूरनपुर में मतदान करने में महिलाएं नहीं रहीं पीछे

Mon, 22 Apr 2024 04:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Women did not lag behind in voting in Puranpur
पूरनपुर। पीलीभीत सीट के लिए हुए मतदान में पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र की महिला मतदाता, पुरुषों से पीछे नहीं रहीं। मतदान में इनकी भागीदारी पुरुषों से नाममात्र ही कम रही। यहां पुरुषों की तुलना में महिलाओं ने मात्र 0.94 प्रतिशत कम मतदान किया। महिलाओं के मतदान का यह आंकड़ा जिले की अन्य विधानसभा क्षेत्रों में वोट डालने वाली महिला मतदाताओं से अधिक रहा।
विज्ञापन

महिलाएं अब किसी मामले में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। वे घर में कैद होकर नहीं रहना चाहतीं। बात लोकसभा चुनाव की करें, तो 9,78,577 पुरुषों में 633668 ने मतदान किया। जबकि 853082 महिला मतदाताओं में 522244 ने वोट डाले। यानी 64.75 प्रतिशत पुरुषों और 61.21 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत सबसे अधिक पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में रहा। यहां 64.51 प्रतिशत पुरुषों ने तो 63.57 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला और पुरुष मतदाताओं के बीच मतदान का अंतर अन्य विधानसभाओं अपेक्षा सबसे कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके विपरीत पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों की अपेक्षा 4.2 प्रतिशत, बरखेड़ा में 2.41 प्रतिशत, बीसलपुर में 4.14 प्रतिशत व बहेड़ी में 6.01 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने कम मतदान किया। (संवाद)

-
पुरुष मतदाता

विधानसभा कुल मतदाता कुल मतदान प्रतिशत

पीलीभीत 202230 129472 64.02
बरखेड़ा 176320 119398 67.71
पूरनपुर 205983 132896 64.51
बीसलपुर 195727 117630 60.09
बहेड़ी 198317 134272 67.70
-----------
महिला मतदाता

विधानसभा कुल मतदाता कुल मतदान प्रतिशत

पीलीभीत 178954 107067 59.61
बरखेड़ा 154060 100613 65.30
पूरनपुर 179505 114120 63.57
बीसलपुर 168243 94138 55.94
बहेड़ी 172317 106306 61.69
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed