{"_id":"6885302e3ac407fa630b4e54","slug":"women-buy-hari-bangles-bangles-decorated-with-mehndiwomen-buy-hari-bangles-bangles-decorated-with-mehndi-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-140548-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिलाओं ने खरीदीं हरी चूड़ियां, मेहंदी से सजवाई हथेलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिलाओं ने खरीदीं हरी चूड़ियां, मेहंदी से सजवाई हथेलियां
Sun, 27 Jul 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
मेंहदी लगवाती महिलाएं। संवाद
- फोटो : mathura
पीलीभीत। हरियाली तीज के पावन अवसर पर शनिवार शाम शहर के बाजार में पारंपरिक उत्सव का नजारा देखने को मिला। साज सज्जे की दुकान से लेकर मेहंदी लगवाने के लिए उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। शहर के ब्यूटी पार्लरो पर भी भीड़ रही।
शनिवार शाम हरियाली तीज पर्व को लेकर बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर बाजारों में पहुंचीं। किसी ने मेहंदी लगवाई तो किसी ने हरी चूड़ियों की खरीदारी की। त्योहार की तैयारी में ब्यूटी पार्लर, साड़ी की दुकानों, आभूषण विक्रेताओं और मेहंदी कलाकारों के यहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं हरी रंग की साड़ियों, सूट और लहंगे की ओर आकर्षित दिखीं। दुकानदारों ने कहा इस बार परंपरागत डिजाइन की ड्रेस और हरी कांच की चूड़ियों की सबसे अधिक बिक्री हो रही है। खासकर युवतियों में डिजाइनर मेहंदी का क्रेज देखा गया। शहर के चावला चौराहे मेहंदी कलाकारों ने सैकड़ों महिलाओं की हथेलियां मेहंदी से रंगी।
हरियाली तीज का पर्व सुहागन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। वे इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। ऐसे में इस उत्सव को लेकर महिलाओं में उत्साह देखते ही बनता है। बाजार की रौनक और महिलाओं की तैयारियां इस बात का प्रमाण रहीं कि परंपरा आज भी उतनी ही जीवंत है जितनी पहले थी।

मेंहदी लगवाती महिलाएं। संवाद- फोटो : mathura
विज्ञापन