{"_id":"699a08a7b9a6e6628a0dbfd7","slug":"women-are-now-liking-gujarati-lehengas-more-than-jaipuri-lehengas-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-154257-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जयपुरी से ज्यादा अब महिलाओं को भा रहे गुजराती लहंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जयपुरी से ज्यादा अब महिलाओं को भा रहे गुजराती लहंगे
विज्ञापन
शहर के एक शोरूम पर लगे गुजराती लहंगे। स्रोत : दुकानदार
सस्ते, हल्के व नए चलन के आकर्षक लहंगे की खूब हो रही बिक्री
पीलीभीत। शादी-विवाह व त्योहारी सीजन में बाजार में सूरत व अहमदाबाद (गुजरात) के लहंगे महिलाओं और युवतियों की पहली पसंद बन रहे हैं। सस्ते दाम, आकर्षक डिजाइन व हल्के रंग के नए चलन के कारण बाजार में इनकी बिक्री तेजी से बढ़ी है। इसका असर जयपुरी लहंगों की खरीद पर पड़ा है। जयपुरी लहंगे अधिक भार व चुनिंदा रंग में ही मिलते हैं।
शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी जॉय मैनी ने बताया कि गुजरात के सूरत व अहमदाबाद से आने वाले लहंगे हल्के वजन के साथ-साथ कढ़ाई, सीक्वेंस व मिरर वर्क में बेहद आकर्षक होते हैं। खासतौर पर पेस्टल शेड्स, रानी पिंक, स्काई ब्लू, पीच और मस्टर्ड रंग की अधिक मांग है। युवतियां प्री-वेडिंग फंक्शन, मेहंदी व संगीत कार्यक्रम के लिए इन ट्रेंडी लहंगों को प्राथमिकता दे रही हैं। वहीं जयपुरी लहंगे महिलाओं को अधिक दाम, वजन व चुनिंदा रंग के चलते कम पसंद आ रहें है। महिलाएं जयपुरी लहंगों को लहंगा खरीदने के लिए दूसरा विकल्प मान रहीं हैं। कपड़ा व्यापारी ने बताया कि सूरत व अहमदाबाद के लहंगे बाजार में 2,000 से शुरू होकर 10,000 तक काफी आ रहे हैं। संवाद