फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women are demanding Gujarati lehenga, brides are demanding Jaipuri lehenga.

Pilibhit News: महिलाएं गुजराती लहंगे, दुल्हन जयपुरी की कर रहीं डिमांड

Wed, 15 Apr 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 15 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Women are demanding Gujarati lehenga, brides are demanding Jaipuri lehenga.
बाजार में एक शोरूम पर लहंगा देखती महिला। संवाद - फोटो : सड़क हादसे में घायल मुकुल त्रिपाठी।
पीलीभीत। सहालग शुरू हो चुकी है। शादी वाले घरों में तैयारियों के लिए जुटीं महिलाएं बाजार में लहंगा, साड़ियां आदि लेने पहुंच रही हैं। गर्मी को देखते हुए महिलाएं गुजराती लहंगों को ज्यादा पसंद कर रही हैं, वहीं दुल्हनें जयपुरी लहंगों को प्राथमिकता दे रहीं है। इसी के साथ महिलाओं के साज-सज्जे के चलते पाॅर्लर कारोबारियों के काम ने भी तेजी पकड़ी है।
विज्ञापन


शहर के छीपियान मस्जिद के करीब स्थित लहंगे व साड़ियों की दुकानों पर साप्ताहिक अवकाश के बाद भी मंगलवार को भीड़ देखने को मिली। जहां महिलाएं बरात व मांगलिक कार्यक्रमों में पहनने के लिए सुंदर परिधान पसंद करते देखी गईं। वहीं दुल्हनें भी शादी में आकर्षित अपने पसंदीदा लहंगा पसंद करते देखी गईं।
विज्ञापन

बाजार के एक लहंगा कारोबारी ने बताया कि इस बार गर्मी को देखते हुए युवतियां गुजरात से आने वाले विभिन्न रंगों के हल्के कलर के लहंगे पसंद कर रही है। यह लहंगे 2,000 से शुरू होकर 10,000 तक आ रहे हैं। वहीं, शादी के लिए जयपुरी लहंगे पांच से लेकर 15 हजार तक मौजूद है। महिलाएं नेट वाली हल्की साड़ियां देख रही हैं। इस बार सहालग बड़ी है तो कारोबार में अच्छा मुनाफे की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिधान के साथ ही चूड़ी मार्केट स्थित एक पाॅर्लर में लड़कियां साज-सज्जा करवाते व मेहंदी लगवाते देखी गईं। पाॅर्लर संचालक ने बताया कि आज से बुकिंग फुल हो गई है, 10 हजार से लेकर 25 हजार तक की बुकिंग ली जा रही है। गर्मियों को देखते युवतियां लाइट मेकअप पसंद कर रही हैं।

बाजार में एक शोरूम पर लहंगा देखती महिला। संवाद

बाजार में एक शोरूम पर लहंगा देखती महिला। संवाद- फोटो : सड़क हादसे में घायल मुकुल त्रिपाठी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed