फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women along with children sit on dharna

Pilibhit News: महिला बच्चों सहित धरने पर बैठी

Mon, 09 Sep 2024 05:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
Women along with children sit on dharna
बीसलपुर तहसील परिसर में धरने पर बैठा गांव मंडरा सुमन का परिवार।संवाद
भूखंड से कब्जा हटाने की मांग, एसडीएम ने कहा-मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। गांव मंडरा सुमन की एक महिला बच्चों सहित अपने भूखंड से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर सोमवार से तहसील परिसर में बेमियादी धरने पर बैठ गई। एसडीएम ने कहा मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

गांव मंडरा सुमन निवासी विनीता देवी ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उनके पति सुरेश चंद्र की मृत्यु हो गई थी। उसके कुछ दिनों बाद उनके परिवार के कुछ लोगों ने भड़रिया मोड़ स्थित उनके भूखंड पर कब्जा कर उसे मोहल्ला ग्यासपुर निवासी एक व्यापारी के हाथों बेच दिया। मामला जानकारी में आते ही वह अपने भूखंड से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों के चक्कर लगाने लगीं, लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी कब्जा नहीं हटा।
विज्ञापन

विनीता देवी का कहना है कि इस बीच वह सभी थाना दिवसों और संंपूर्ण समाधान दिवसों में भी अधिकारियों के पास गईं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सात सितंबर को अपर जिलाधिकारी अजीत परेश की अध्यक्षता में आयोजित हुए संपूर्ण समाधान दिवस में भी अपनी समस्या रखी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेशान होकर महिला ने सोमवार से बच्चों सहित तहसील परिसर में बेमियादी धरना शुरू कर दिया। धरने पर उसका पुत्र अंकित कुमार, अनुज कुमार और सुधांशु कुमार भी बैठे हैं। शाम तक किसी अधिकारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर महिला से वार्ता करने की जहमत नहीं उठाई। इस बावत एसडीएम महिपाल सिंह ने बताया कि विनीता देवी का मामला सिविल का है। विनीता को कोर्ट में मुकदमा दायर करने का सुझाव दिया गया है। यह प्रकरण उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
--
युवक ने दी आत्मदाह की चेतावनी

दबंग आए दिन दे रहा जान से मारने की धमकी, शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं



संवाद न्यूज एजेंसी



बीसलपुर। मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी मुश्ताक अहमद ने डीएम संजय कुमार सिंह को पत्र भेजकर जमीन से कब्जा हटाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि 16 सितंबर तक पट्टे की जमीन पर कब्जा नहीं मिला तो वह तहसील परिसर में आत्मदाह कर लेगा।



पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2009 में उसके नाम एक आवासीय जमीन का पट्टा हुआ था। पैसे की कमी के कारण उसने जमीन के चारों ओर नींव तो भरवा ली, लेकिन निर्माण नहीं कराया। इस बीच वह सपरिवार मजदूरी करने देहरादून चला गया। पीछे मोहल्ले के एक दबंग ने उसके भूखंड पर कब्जा कर लिया। जानकारी होने पर वह देहरादून से लौट कर आया और संबंधित से कब्जा छोड़ने के लिए कहा।




इस पर दबंग उससे झगड़ने लगा। दबंग से उसे जानमाल का खतरा बना हुआ है। इस बीच उसने कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि 16 सितंबर तक उसके भूखंड से कब्जा नहीं हटा तो वह तहसील परिसर में आत्मदाह कर लेगा। पत्र में दबंग के नाम और पते का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed