{"_id":"64ac6953fdcf0ed1ce04cc9e","slug":"womans-death-in-suspicious-circumstances-accused-of-murder-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-861-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध हालात में महिला \nकी मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप
Tue, 11 Jul 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
नंदरानी फाइल फोटो ।
पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पिपरा खास में बेटे से हुए विवाद के बाद शिकाायत करने गई महिला का आरोपियों के घर शव पड़ा मिला। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
गांव पिपरा खास निवासी छत्रपाल ने बताया है कि रविवार की शाम साढ़े तीन बजे वह बरखेड़ा से काम निपटाकर घर जा रहा था। गांव के बाहर नहर में कुछ लोग नहा रहे थे। उन्होंने छत्रपाल को रोका और उसकी बाइक की चाबी निकालने लगे। जब उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे पीट दिया। उसने घर आकर मामले की जानकारी दी। इसके बाद छत्रपाल की मां नंदरानी आरोपी युवकों के घर शिकायत करने की बात कहकर गईं। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटीं तो परिजन आरोपियों के घर पहुंचे। वहां नंदरानी म़ृत अवस्था में पड़ी हुई थीं।
छत्रपाल का आराेप है कि आरोपियों ने उसकी मां की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया है कि मामले में अभी किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।