{"_id":"66c28ebf9a57a911330d3646","slug":"woman-thrown-out-of-the-house-for-not-giving-20-lakh-rupees-in-dowry-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-121138-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज में 20 लाख रुपये न देने पर महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज में 20 लाख रुपये न देने पर महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
पीलीभीत। 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने को ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बागगुलशेर खां निवासी महिला जुगन ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 13 दिसंबर 2021 को टनकपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी अनिल के साथ हुई थी। परिजनों ने हैसियत के अनुसार शादी में कार समेत काफी दहेज दिया, लेकिन उससे पति अनिल, जेठ साेमपाल, सुने, जेठानी आशा व अनु खुश नहीं थे।
आरोप है कि भूकंड खरीदने के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। समझाने पर भी उक्त लोग नहीं माने। उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगे। पांच मई 2023 को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायके आने के बाद भी परिजनों ने समझौते के प्रयास किए। आठ मई 2024 को ससुराली मायके आए और रुपये लिए बिना महिला को ससुराल ले जाने से मना करने लगे। महिला समेत परिजनों से अभद्रता कर घर से चले गए। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।