{"_id":"68a0cb8d4634b36bf40c61d9","slug":"woman-shopkeeper-molested-beaten-for-not-giving-cigarettes-on-credit-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-141933-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सिगरेट उधार न देने पर महिला दुकानदार से छेड़खानी, पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सिगरेट उधार न देने पर महिला दुकानदार से छेड़खानी, पीटा
Sat, 16 Aug 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 16 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सिगरेट उधार न देने पर एक युवक ने महिला दुकानदार से छेड़खानी की। विरोध करने पर युवक ने अपने साथियों के साथ महिला और उसके परिजनों पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने बताया कि उनकी परचूनी की दुकान है। शुक्रवार को देर शाम गांव का रिंकू उनकी दुकान पर उधार सिगरेट लेने आया था।
उधार देने से मना करने पर रिंकू ने छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद उन लोगों ने उसे और उसके परिवार के लोगों को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। महिला के परिवार के एक सदस्य के सिर में काफी ज्यादा चोट लगी और वह बेहोश हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि महिला दुकानदार की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें रिंकू, राजाराम ,छबीले, कालीचरण, जसपाल, सत्यपाल ,ओमपाल, अंकित, सुमित और ताराचंद को नामजद किया गया है।