फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman seriously injured in tiger attack

Pilibhit News: बाघ के हमले में महिला गंभीर रूप से घायल

Sun, 28 Jan 2024 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Woman seriously injured in tiger attack
बाघ के हमले में घायल मीना देवी । संवाद
न्यूरिया। घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गांव में दहशत है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बाघ की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव चौड़ाखेड़ा निवासी मीना देवी पत्नी स्व. हरदयाल (40) शुक्रवार दोपहर खेत पर घास काटने गईं थीं, तभी गन्ने के खेत से निकलकर बाघ ने उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग हो-हल्ला करते हुए दौड़े। इस पर बाघ महिला को छोड़कर गन्ने के खेत में चला गया। ग्रामीणों की सूचना पर महोफ रेंजर सहेंद्र कुमार यादव, डिप्टी रेंजर शेर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


पहले भी हो कर चुका है बाघ हमला
घटना स्थल जंगल से मात्र दो किलोमीटर दूर है। बाघ अक्सर जंगल से गांव की तरफ आ जाते हैं। एक दिसंबर को भी बाघ ने इसी गांव के ओमशंकर की 17 वर्षीय पुत्री भूपदेई को हमला कर घायल कर दिया था।

बाघ के हमले में घायल मीना देवी । संवाद

बाघ के हमले में घायल मीना देवी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed