{"_id":"5855810d4f1c1b310e64aadf","slug":"woman-injured-in-wolf-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियार के हमले में महिला घायल, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियार के हमले में महिला घायल, भर्ती
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर सियार ने महिला पर हमला कर घायल कर दिया। देरशाम को हुई घटना को गांव वालों न बाघ का हमला समझ वनविभाग को सूचना दी लेकिन जांच में मामला सियार के हमले का निकला। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर वनविभाग ने ढाई हजार रुपये की सहायता दी है।ललौरीखेड़ा ब्लाक के गांव चिनौरी निवासी सेवकराम की पत्नी ओमवती शुक्रवार शाम घर पर काम कर रही थीं। इस बीच करीब आठ बजे किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला कर घायल कर दिया। इस हमले में ओमवती घायल हो गई। शोर शराबा होने पर घर वालों के साथ ही आसपास के लोग भी जमा हो गए और महिला को जिला अस्पताल भेजा गया। अंधेरे में हुए हमले को गांव वाले बाघ का हमला समझ घबरा गए और उन्होंने इसकी सूचना देररात वनविभाग को दी। सूचना पर वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन कहीं बाघ के पदचिह्न नहीं मिले। शनिवार सुबह वनक्षेत्राधिकारी गजेंद्र बहादुर यादव टीम के साथ गांव पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वनक्षेत्राधिकारी के अनुसार महिला पर सियार ने हमला किया था। उसके पदचिह्न भी मिले हैं। महिला का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। वनक्षेत्राधिकारी ने उसे इलाज के लिए वनविभाग की ओर से ढाई रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई है।
विज्ञापन