फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman injured by knife attack dies during treatment

Pilibhit News: चाकू लगने से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

Wed, 04 Sep 2024 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Woman injured by knife attack dies during treatment
- कोतवाली क्षेत्र के नावकूड गांव में सिरफिरे युवक ने 25 अगस्त को दिया था घटना को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। सिरफिरे युवक के घर में घुसकर चाकू से वार करने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मंगलवार को बरेली में मौत हो गई। घटना में महिला का पति और आरोपी का सगा भाई भी चाकू लगने से घायल हुए थे। कोतवाली पुलिस पूर्व में ही आरोपी को जेल भेज चुकी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नावकूड़ में एक सिरसिरे युवक ने डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मी राशिद समेत चार लोगों पर चाकू से हमला कर दहशत फैलाई थी। सिपाही पर हमले की घटना 19 अगस्त को हुई थी। जबकि दूसरे घटना 25 अगस्त को सामने आई थी। जिसमें आरोपी युवक ने दरवाजा तोड़कर पड़ोस के घर में गृहस्वामी गोपाल कृष्ण पर चाकू से हमला किया।
विज्ञापन

बीच में आई उसकी पत्नी पुष्पा देवी (45) को भी चाकू से वार कर घायल कर दिया था। घटना की जानकारी के बाद बचाव करने पहुंचे सगे भाई सूरज को भी आरोपी ने चाकू से वार कर घायल कर दिया था। घटना के बाद घायलों को जिला अस्पताल के बाद बरेली रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान मंगलवार को पुष्पा देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद बरेली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर पहुंचे और अंतिम संस्कार किया। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि पूर्व में दर्ज रिपोर्ट में धाराओं की बढ़ाेतरी की जाएगी। आरोपी को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed