{"_id":"6161e5658ebc3e6291040b1f","slug":"woman-held-hostage-rape-one-arrested-pilibhit-news-bly4623843180","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बंधक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। महिला का अपहरण कर तीन माह तक बंधक बनाकर दो सगे भाइयों सहित तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। उसके जेवरात छीन लिए। जान से मारने की धमकी दी। शोर-शराबा पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर महिला की ओर से पिता-पुत्र सहित पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र की एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 10 जुलाई को रात 10 बजे गांव जादौपुर खुर्द निवासी शाहिद, उसके भाई अरशद और पिता शफातुल्ला ने तमंचा के बल पर उसका अपहरण कर लिया। बाइक से आरोपी पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानका निवासी गुड्डू के घर लाकर कमरे में बंद कर दिया। उसके जेवर छीन लिए। कमरे में बंधक बनाकर यातनाएं दी। तीन महीने तक शाहिद, अरशद और एक अन्य ने उससे दुष्कर्म किया। दो अक्तूबर को रात 11 बजे उसके घर के बाहर छोड़ दिया। शफातुल्ला ने उसे मारने को कहा। ताकि पुलिस में शिकायत न कर सके। महिला का आरोप है कि घटना की शिकायत उसने थाना पहुंचकर की। मगर पुलिस ने उसके पति की ओर से भाग जाने की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज करने से मना कर दिया। एसओ सेहरामऊ उत्तरी योगेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर शाहिद, अरशद, उसके पिता शफातुल्ला, पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानका निवासी गुड्डू और एक अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला को मेडिकल को भेजा गया। शाहिद को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि महिला पांच बच्चों की मां है। प्रथम दृष्टया जांच में महिला के स्वेच्छा से जाने का मामला पाया गया।