{"_id":"66d9a7c8e177d4a453009448","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-dead-body-found-in-room-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-122006-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, कमरे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, कमरे में मिला शव
विज्ञापन
कलीनगर। सपहा गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में घरेलू कलह में विषाक्त पदार्थ खाने की बात सामने आई।
माधोटांडा क्षेत्र के सपहा गांव निवासी मंगल सिंह की शादी आठ साल पूर्व हल्द्वानी के चुरगलिया क्षेत्र निवासी सिमरनजीत कौर 27 के साथ हुई थी। उसकी एक पुत्र और एक पुत्री है। बुधवार को दिन में बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल गए हुए थे। घर में पति-पत्नी मौजूद थे।
इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। कुछ देर बाद पत्नी सिमरनजीत कौर कमरे में चली गई और उसने कमरे में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद भी पत्नी जब कमरे से बाहर नहीं निकली तो पति कमरे में पहुंचा तो वहां उसका शव पड़ा था।
सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के बाद अन्य रिश्तेदार और महिला के मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थाना प्रभारी अचल कुमार ने बताया कि किसी बात को लेकर पति-पत्नी में कहासुनी हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
विवाहिता की उपचार के दौरान मौत
जहानाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूर्व में मायके पक्ष की ओर से दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर विषाक्त पदार्थ खिलाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव पिंडारी अशोक नगर निवासी लक्ष्मण सिंह ने पूर्व में जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उनकी पुत्री गायत्री देवी का विवाह तीन साल पूर्व जहानाबाद क्षेत्र के गांव सुस्वार निवासी यशपाल सिंह के साथ हुआ था। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन उससे ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए। दहेज की मांग को लेकर आए दिन पुत्री को परेशान करने लगे।
27 अगस्त 2024 को पति यशपाल, ससुर वीरपाल, सास आरती व ननद मधु, मनू ने पुत्री को विषाक्त पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई थी। पुलिस ने पांच नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। थाना प्रभारी संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूर्व में दर्ज मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी की जाएगी। संवाद