फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman dies of snakebite while putting away dishes in the kitchen.

Pilibhit News: रसोई में बर्तन रख रही महिला की सर्प दंश से मौत

Sat, 13 Jun 2026 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 13 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of snakebite while putting away dishes in the kitchen.
पीलीभीत। रसोई में बर्तन रख रही महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। उन्होंने चूहों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, उसमें पहले से मौजूद सर्प ने उनके दाएं हाथ की उंगली में काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने पीलीभीत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव हरीनगर निवासी सुनीता (45 वर्षीय) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करती थीं। पति भगवान दास ई-रिक्शा चालक हैं। शुक्रवार शाम को वह पति और दो बच्चों को खाना खिलाकर नल पर बर्तन धोने चली गई। इसके बाद जमीन पर रखे बर्तन में उन्हें रखने लगी। इस बीच थाली जमीन पर गिर गई, उसने जैसे ही थाली को उठाने के लिए हाथ बढ़ाया। चूहों के लिए लगे पिंजरे में फंसे सर्प ने उनके दाएं हाथ की उंगली में काट लिया। किसी के काटने की जानकारी उन्होंने परिजन को दी, वह दौड़कर रसोई में पहुंचे। वहां सर्प को देखकर दंग रह गए। इधर, महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमाॅर्टम कराने से इन्कार करने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed