{"_id":"66f84eac20688f52bc0b6044","slug":"woman-dies-of-snakebite-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-123197-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: महिला की सर्पदंश से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: महिला की सर्पदंश से मौत
विज्ञापन
जहानाबाद। घर में आंगन में साग तोड़ रही महिला की सर्पदंश से मौत हो गई।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव गोंछ निवासी संध्या देवी (55) शुक्रवार को दोपहर में घर के आंगन में लगे साग को तोड़ रही थी। इसी दौरान उनके हाथ में सांप ने डस लिया। उनकी चीख-पुकार सुन परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें गंभीर हालत में गांव के ही एक वैद्य के पास ले जाया गया। वैद्य ने दवा देकर घर भेज दिया।
देर शाम तक उनकी तबीयत में सुधार न होने पर परिजन उन्हें लेकर शहर के निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद