फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman dies in accident caused by a pothole on the highway in Pilibhit

पीलीभीत में हादसा: बाइक फिसलकर गिरने से महिला की मौत, हरिद्वार हाईवे पर गड्ढा बना जानलेवा

Sun, 18 Oct 2026 10:44 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 18 Oct 2026 10:44 AM IST
सार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में हरिद्वार नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह अप्सरा नदी पुल के पास हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने बेटे के साथ बाइक से घर लौट रही थी। बाइक सड़क पर गड्ढे से बचने के प्रयास में फिसल गई थी।

विज्ञापन
Woman dies in accident caused by a pothole on the highway in Pilibhit
अस्पताल के बाहर खड़े मृतका के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत जिले में हरिद्वार नेशनल हाईवे पर अप्सरा नदी पुल के पास रविवार सुबह हुए हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। सड़क पर गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे पीछे बैठी महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीएचसी में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला बेटे के साथ दशहरे की छुट्टी पर घर लौट रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन




सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मीरापुर (पूरनपुर रोड) गांव निवासी मोहन स्वरूप की पत्नी सविता देवी (40) अपने बेटे अमन गंगवार के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। अमन ने बताया कि उनका परिवार उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक निजी कंपनी में मजदूरी करता है। दशहरे के त्योहार पर छुट्टी मिलने के बाद परिवार गांव आ रहा था। रविवार सुबह करीब 7:45 बजे उनकी बाइक जहानाबाद क्षेत्र में अप्सरा नदी पुल के पास पहुंची। इसी दौरान हाईवे पर बने गहरे गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और फिसल कर गिर गई। बाइक पर पीछे बैठीं सविता देवी सड़क पर गिर पड़ीं। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद राहगीरों की मदद से पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। घायल सविता को जहानाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

त्योहार की खुशियों में छाया मातम
दशहरे की छुट्टी पर परिवार के साथ घर लौट रही सविता देवी की मौत से परिजनों की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर बने गड्ढों से पैदा हो रहे सड़क हादसों के खतरे को उजागर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed