फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman dies after giving birth to twins in district hospital pilibhit

Pilibhit News: जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Sat, 17 Jun 2023 04:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 17 Jun 2023 04:44 PM IST
सार

महिला जिला अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
Woman dies after giving birth to twins in district hospital pilibhit
महिला का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में प्रसव कराने आई महिला की अस्पताल में जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद हालत बिगड़ गई, बाद में कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार वालों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

विज्ञापन


बरखेड़ा क्षेत्र के गांव भूड़ा निवासी हरिओम ने बताया कि उनकी भाभी देवकी देवी (25 ) पत्नी तिलकराम को बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। इसके बाद वह लोग उसे जिला महिला अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां उसने जुड़वां लड़कों का जन्म दिया। थोड़ी देर के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद डॉक्टरों और स्टाफ ने महिला को देखा। देखने के कुछ देर बाद ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला दरोगा की शादी की चर्चा: दूसरे समुदाय के कारोबारी की बनेंगी दुल्हन, भाई बोला- एडीजी साहब बहन का...
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवार वालों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवारवालों को जैसे-तैसे शांत कराया। पुलिस ने देर रात शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सुबह परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को परिवार वालों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि विवाहिता की तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। महिला की यह पहली डिलीवरी हुई थी। दोनों बच्चे ठीक हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed