फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Woman converted to Christianity by luring her with financial help in Pilibhit

Pilibhit News: आर्थिक मदद का झांसा देकर महिला का कराया धर्म परिवर्तन, पादरी समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 10 Jun 2025 05:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 05:49 PM IST
सार

पीलीभीत जिले के हजारा थाना क्षेत्र की निवासी महिला को बीमारी ठीक करने व आर्थिक मदद का झांसा देकर ईसाई बना दिया गया। उसने प्रार्थना सभाओं में जाना बंद किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर उससे मारपीट कर दी। 

विज्ञापन
Woman converted to Christianity by luring her with financial help in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

पीलीभीत के हजारा थाना क्षेत्र में आर्थिक मदद का झांसा देकर आरोपियों ने गांव नानक नगरी बैल्हा के रतन सिंह की पत्नी संतकौर का धर्म परिवर्तन करा दिया। आर्थिक मदद और बीमारी से निजात न मिलने पर संतकौर ने प्रार्थना सभाओं में जाना बंद कर दिया तो आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की। संतकौर की तहरीर पर पुलिस ने पादरी समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


पीड़ित संतकौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि शरीर के एक हिस्से में वर्षों से दर्द हो रहा है। गरीबी के कारण ठीक से इलाज नहीं हो पाया। आठ महीने पहले सुमित्रा कौर, छिंदो कौर ने उसके घर आकर बीमारी के बारे में पूछा और बताया कि वह सिख धर्म छोड़कर ईसाई धर्म की अनुयायी बन गई हैं। उसे भी ईसाई धर्म धर्म कबूल करने को प्रेरित किया। कहा कि गरीबी दूर हो जाएगी। ट्रस्ट की ओर से 50 हजार रुपये मिलेंगे। 
विज्ञापन


नदी किनारे ले जाकर कराया धर्म परिवर्तन 
आरोप है कि उसे झांसे में लेकर गांव निवासी पादरी हरजीत सिंह, गांव की मीना कौर, सुरजीत कौर शारदा नदी तट पर ले गई। आंखें बंदकर नदी में डुबकी लगवाई गई। मांस का टुकड़ा पानी से निकलवाया गया और प्रसाद में मिठाई देकर धर्म परिवर्तन होने की जानकारी दी। चार महीने बाद भी उसकी बीमारी ठीक नहीं हुई। आर्थिक मदद न मिलने पर उसने प्रार्थना सभाओं में जाना बंद कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर हादसा: कार में तड़प रहे थे घायल, युवक ने 500 रुपये लेकर बताया अस्पताल का रास्ता; तीन की गई थी जान
 

आरोप है कि इसके विरोध में नौ अक्तूबर 2024 को पादरी के पिता हरजिंदर सिंह व सुरेंद्र घर में घुस आए। धार्मिक सभाओं में आने का दबाव बनाया। विरोध पर गाली-गलौज और पिटाई की। हजारा पुलिस ने संतकौर की ओर से गांव निवासी सुमित्रा कौर, छिंदो कौर, पादरी हरजीत सिंह, मीना कौर, सुरजीत कौर, सुरेंद्र सिंह, हरजिंदर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थम नहीं रहे धर्म परिवर्तन के मामले, निशाने पर सिख
नेपाल सीमा से सटे गांवों में धर्म परिवर्तन के मामले थम नहीं रहे हैं। पूर्व में भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। इससे पहले दो लाख रुपये और मकान बनवाने का झांसा देकर नेपाल सीमा के एक गांव निवासी व्यक्ति का धर्म परिवर्तन कराया गया था। पत्नी और बच्चों ने धर्म परिवर्तन करने से इनकार किया तो उसके घर को गिरा दिया गया। गांव से भगा दिया गया। 

यह भी पढ़ें- Shahjahanpur: सेना ने कब्जामुक्त कराई अपनी जमीन, दुकानों पर चला बुलडोजर... दुकानदारों की पुलिस से नोकझोंक

गांव के बाहर खेतों में रह रही महिला के घर में कुछ लोगों ने घुसकर ईसाई बनाकर छोड़ने की धमकी दी। विरोध पर महिला की पुत्री से छेड़खानी की गई। खेतों में खींचकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की गई। हजारा पुलिस ने 15 मई को सात समेत करीब 50 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। सिखों के एक प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर पूरे मामले की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed