{"_id":"6ad524f79372f8b44207bd97","slug":"navika-monu-and-akash-emerged-victorious-in-the-district-level-athletics-competition-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-171407-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नाविका, मोनू और आकाश ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नाविका, मोनू और आकाश ने मारी बाजी
विज्ञापन
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
पीलीभीत। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को नत्था देवी स्मारक इंटर कॉलेज, रूपपुर कृपा के मैदान पर जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में ट्रायथलॉन, लंबी कूद, गोला फेंक और दौड़ में खिलाड़ियों के बीच मुकाबला हुआ।
एसोसिएशन के सचिव डोरी लाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बालिका वर्ग के ट्रायथलॉन-ए में नाविका शर्मा ने पहला, भूमि ने दूसरा और पल्लवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ट्रायथलॉन-बी में अंशिका जायसवाल प्रथम रहीं। ट्रायथलॉन-सी में इरिका कौशल ने पहला और हिमांशी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग के ट्रायथलॉन-ए में मोनू प्रथम, रोहित द्वितीय और निहाल तृतीय स्थान पर रहे। ट्रायथलॉन-सी में नावेद अली ने पहला, हिमालय ने दूसरा और भूपेंद्र वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
अंडर-16 बालिका वर्ग की लंबी कूद स्पर्धा में वंदना प्रथम और शालिनी गंगवार द्वितीय रहीं। बालक वर्ग की लंबी कूद में विमलेश कुमार ने पहला, पुष्पेंद्र ने दूसरा और विनीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-16 बालिका वर्ग की गोला फेंक स्पर्धा में मोनिका सिंह चौहान प्रथम रहीं, जबकि बालक वर्ग में जोवन सिंह ने बाजी मारी। बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में आकाश ने पहला, बृजपाल ने दूसरा और शिवम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।