फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   With the wedding season approaching, purchases of utensils and crockery have increased.

Pilibhit News: सहालग नजदीक, बर्तन-क्रॉकरी की खरीद हुई तेज

Sun, 05 Apr 2026 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
With the wedding season approaching, purchases of utensils and crockery have increased.
शहर की एक बर्तन की दुकान पर खरीददारी करते ग्राहक। संवाद
दुकानों पर वधू पक्ष के लोगों की उमड़ रही भीड़
विज्ञापन


पीलीभीत। सहालग की तैयारियों के बीच शहर में बर्तन व क्रॉकरी बाजार में तेजी देखी जा रही है। वधू पक्ष के लोग दान पुण्य में देने के लिए बर्तन समेत आदि की दुकानों से खरीदारी कर रहे हैं। इससे बर्तन बाजार में रौनक बढ़ गई है।

15 अप्रैल से सहालग शुरू हो रही है। इस बार गर्मी बढ़ने से पहले ही लोग बाजार की खरीदारी का कार्य पूरा कर रहे हैं। इसके चलते वर्तमान में बर्तन बाजार में ग्राहकों की भीड़ लगना शुरू हो गई है। स्टेशन रोड सहित जेपी रोड पर बर्तन बाजार में दूल्हा-दुल्हन के गृहस्थी सेट, प्रेशर कुकर, कड़ाही, थाली-गिलास सेट, इंडक्शन बर्तन और डिनर सेट की मांग सबसे अधिक है। बाजार में तेजी को देखते हुए कुछ दुकानदारों ने छूट के ऑफर भी लगा रखे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र से ग्राहकों की ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। क्रॉकरी बाजार में स्टील, बोन चाइना, मेलामाइन व ग्लासवेयर की मांग तेजी से बढ़ी है। खासकर आकर्षक डिजाइन वाले डिनर सेट, चाय सेट, सर्विंग बाउल व गिफ्ट पैक की बिक्री में इजाफा देखा जा रहा है। वहीं, परंपरागत तरह से लोग गैस चूल्हा, इंडेक्शन चूल्हा आदि भी खरीद रहे हैं। बाजार में सबसे अधिक लोग डिनर सेट की खरीद कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के एक बर्तन व्यापारी ने बताया कि सहालग की शुरुआत में गर्मी बढ़ने के चलते लोगो ने अभी से खरीद शुरू कर दी है। व्यापार भी बढ़ गया है। संवाद

--------
शहर के एक बर्तन दुकान की रेट लिस्ट

प्रेशर कूकर - 1000 रुपये दो लीटर
नॉन स्टिक कड़ाही - 800 रुपये
इंडेक्शन चूल्हा - 2000-3500 रुपये
स्टील डिनर सेट - 2000-2500 रुपये
चीनी डिनर सेट - 2500-8000 रुपये
कप प्लेट सेट - 200-1000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed