{"_id":"6afb491da888e9f7fb0396fd","slug":"with-the-wedding-season-approaching-baskets-of-fruits-are-beginning-to-appear-in-the-markets-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-173463-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सहालग करीब, बाजार में सजने लगे फलों के टोकरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सहालग करीब, बाजार में सजने लगे फलों के टोकरे
Mon, 16 Nov 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
बाजार में सजी फलों की दुकानें। संवाद
पीलीभीत। सहालग का सीजन शुरू होते ही बाजार में फलों की मांग बढ़ गई है। शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में मेहमानों को उपहार देने के लिए फल और आकर्षक ढंग से सजाई गई फलों की टोकरियां बाजार में खूब खरीदी जा रही हैं। इससे फल मंडी से लेकर फुटकर दुकानों तक कारोबार में तेजी आई है। खास बात यह है कि सामान्य दिनों में जहां लोग जरूरत के हिसाब से फल खरीदते हैं, वहीं सहालग में सजावटी टोकरियों के लिए एक साथ कई तरह के फलों की खरीदारी हो रही है। इससे कारोबारियों को मुनाफा हो रहा है।
20 नवंबर से सहालग शुरू हो रही है। इसी की तैयारियों के मांगलिक कार्यक्रमों के परिवार के लोग पूरी तरह तैयारियों में जुट गए हैं। लगन, सगाई, शादी सहित अन्य मांगलिक कार्यक्रम में फलों की टोकरी देने का चलन है, इसके चलते इन दिनों बाजार में फलों की मांग काफी बढ़ गई है। वहीं बाजार में फल के कारोबारियों रंग-बिरंगे कपड़ों से लपेटकर फलों की टोकरी तैयार कर रहे हैं।
बाजार में फल कारोबारी फलों में केले, अंगूर, संतरा, अनानास, अमरूद, अनार, कीवी जैसे फलों से टोकरी को 11 किलो, 21 किलो व 51 किलो तक फलों से सजा रहे हैं। शहर के फल कारोबारी रहीस ने बताया कि बाजार में छोटी फल की टोकरी 2100 से शुरू हो जा रही है, इसमें जबकि 11000 तक के टोकरे तैयार हो रहे हैं। इसमें 51 किलो तक फल चढ़ रहे हैं। इससे टोकरे सजाने में भी मुनाफा मिल जा रहा है। ग्राहकों की पसंद और बजट के अनुसार छोटी-बड़ी टोकरियां तैयार कर रहे हैं। इनकी सजावट में रंगीन रैपर, जाली, रिबन पैकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।