फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   With SDM's Dlbl BSA office raid

एडीएम का दलबल के साथ  बीएसए कार्यालय में छापा

Wed, 18 May 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 18 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
With SDM's Dlbl BSA office raid
चेक‌िंग - फोटो : pilibhit, beureu
डीएम के निर्देश पर एडीएम अजयकांत सैनी ने बीएसए कार्यालय में औचक छापामारी की। उन्होंने वरिष्ठ लिपिक और स्टेनो रूम की सघन तलाशी ली। बंद अलमारियों को भी खुलवाकर देखा, लेकिन कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। एकाएक हुई कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

डीएम से बीएसए कार्यालय में शिक्षकों से धनउगाही करने की शिकायत की गई थी। डीएम ने एडीएम को छापेमारी करने के निर्देश दिए। एडीएम बुधवार सुबह करीब 11 बजे टीम के साथ बीएसए कार्यालय जा धमके और उन्होंने वरिष्ठ लिपिक संजय सिंह के कार्यालय की सघन तलाशी ली। तलाशी के दौरान पूरे कार्यालय को खंगाला गया। सभी अलमारियों को खुलवाकर देखा गया। एक अलमारी की चाबी न मिलने पर उसे पेचकस की मदद से खुलवाकर देखा गया। इसके बाद उन्होंने स्टेनो नजाकत खां के कार्यालय की भी तलाशी ली। यहां भी बारीकी से तलाशी ली गई। करीब 40 मिनट तक दोनों कार्यालय की तलाशी ली गई, लेकिन कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। छापेमारी के बाद एडीएम बीएसए से वार्ता करने के बाद चले गए। बीएसए कार्यालय में एकाएक हुई छापामार कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। इस दौरान एडीएम के साथ एसडीएम सदर श्रद्धा सांडिल्यायान, सीओ सिटी निर्मल विष्ट भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


...तो दूसरे कर्मचारी से हो गई पूछताछ
छापामार कार्रवाई के दौरान पहुंची टीम ने बीएसए कार्यालय के कर्मचारी संजय सक्सेना के बारे में पूछताछ की। टीम संजय सक्सेना से ही पूछताछ करना चाहती थी, लेकिन मौके पर सौरभ सक्सेना मिल गए। जिससे धोखे में जांच अधिकारी ने सौरभ सक्सेना से ही पूछताछ शुरू कर दी। बाद में अधिकारियों को इसकी हकीकत पता चल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की गई, लेकिन कोई आपत्तिजनक चीज नहीं पाई गई है। 
- अजयकांत सैनी, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed