फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wine Devi Lal Bahadur education Niketan thriving summer camp

अंगूरीदेवी, लालबहादुर शिक्षा  निकेतन में समर कैंप संपन्न

Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Wine Devi Lal Bahadur education Niketan thriving summer camp
समर कैंप में डांस का धमाल। - फोटो : pilibhit, beureu
अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और लालबहादुर शास्त्री शिक्षा निकेतन में चल रहे समर कैंप का आज समापन हो गया। वहीं अन्य स्कूलों में चल रहे कैंपों में विभिन्न प्रतियोगिताएं र्हुइं।
विज्ञापन

अंगूरी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को ग्रीष्मकालीन शिविर का महत्व विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई, जिसमें जूनियर वर्ग में आकांक्षा ग्वाल और सीनियर वर्ग में पूजा सक्सेना अव्वल रहीं। दिव्यांका व सिल्की ने एकल गीत, अंशिका, श्रेया, निधि, हर्षिका, शिवा ने कत्थक नृत्य पेश किया। बालिकाओं के शैक्षिक उन्नयन विषय पर हुई गोष्ठी में माताओं ने विचार रखे। डॉ. रश्मि चौधरी ने छात्राओं को स्वास्थ्य के बारे में बताया। एकल नृत्य में ज्योति कौर, पल्लवी, वैदिक गणित में अंजू, रजनी, प्रियांशी, केश सज्जा के जूनियर वर्ग में निधि शर्मा, सीनियर वर्ग में तृप्ति शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को राज विज ने पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर व्यवस्थापिका अर्चना खंडेलवाल, सविता अग्रवाल, कुमकुम अग्रवाल, मधु कुमार, रश्मि अग्रवाल, मीरा सक्सेना आदि मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य मिथलेश पांडेय ने आभार जताया। लालबहादुर शास्त्री शिक्षा निकेतन बरहा में चल रहे दस दिवसीय समर कैंप का समापन हो गया। समापन पर विद्याथर्यों द्वारा बनाए गए माडलों का मुख्यअतिथि इंद्रजीत सिंह भदौरिया रामेश्वर प्रसाद गंगवार ने अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों ने माता पिता व गुरुओं का सम्मान करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर आरपी गंगवार, आरके गंगवार, डीके गंगवार, नीलादास, सिम्मी मिश्रा, कीर्ति राठौर, धर्मेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे। स्प्ऱिगडेल कॉलेज में समर कैंप के दूसरे दिन पतंजलि योग समिति संयोजक व योग प्रशिक्षक नरेंद्रपाल सिंह ने विद्यार्थियों को पदमासन, अनुलोम विलोम, भद्रासन, वृक्षासन, ताड़ासन, कपाल भारती आदि का अभ्यास कराया। प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने लैंडस्केप बनाने के साथ गायन व नृत्य करना भी सीखा। पानव, निशांत, प्रणव आदि ने लूडो, कैरम व शतरंज प्रतियोगिता भी हुई। जूनियर वर्ग के विद्याथर्यों ने निबंध, मेंहदी, नेल पेंटिंग, वॉल हैंगिंग आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बेनहर पब्लिक स्कूल में चल रहे डे नाइट समर कैंप के तीसरे दिन विद्यार्थियो को योगाभ्यास कराया गया। मंगलवार रात को विद्यार्थियों ने ऑडीटोरियम में बेनहर व दि जंगल बुक मूवी का लुत्फ उठाया। इंडोर एक्टीविटीज के तहत संजीव पाराशरी व उपासना पाराशरी ने शास्त्रीय संगीत व नृत्य की जानकारी दी। इस मौके पर मोहिनी उपाध्याय, दीपक चौहान आदि मौजूद रहे। लार्ड कृष्णा स्कूल में चल रहे समरकैंप के दूसरे दिन बच्चों ने बैडमिंटन व कैरम का आनंद लिया। पल्लवी श्रीवास्तव व दीप्शी जैसवार ने बच्चों को ब्रेड बड़ा बनाने के टिप्स बताए। कोल्ड ड्रिंक बोतल से फ्लावर पॉट बनाना सिखाया गया। ड्राइंग प्रतियोगिता में प्रत्यूष, अनमोल, नेहा ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर प्रबंधक सनी दीक्षित, रवि सैनी, मोनी चौहान, सुगंध जैसवार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed