फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Will vote for the one who understands the happiness and sorrow of the people

Pilibhit News: जनता का सुख-दुख समझने वाले को देंगे वोट

Thu, 11 Apr 2024 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Will vote for the one who understands the happiness and sorrow of the people
चुनावी चर्चा करते ग्रामीण । संवाद
कलीनगर। चुनावी चर्चाओं का दौर जारी है। मतदाता लगातार मुद्दों को उठा रहे हैं। प्रत्याशियों के गुण-दोषों पर भी रायशुमारी हो रही है। किसी को रोजगार तो किसी को जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दरकार है। बुधवार की दोपहर पुरैना ताल्लुके महाराजपुर गांव में चुनावी चर्चा में जुटे लोगों ने जनता के सुख-दुख को समझने वाले उम्मीदवार को वोट देने की बात कही।
विज्ञापन


गोविंद डाली ने कहा कि प्रत्याशी ऐसा चुनना चाहिए तो क्षेत्र के जमीनी मुद्दों को हल करा सकें। विकास और रोजगार को लेकर उच्च स्तरीय पैरवी कर सके। रमनी मलिक ने कहा कि चुनाव के समय सब उम्मीदवार दिखाई देते हैं, लेकिन बाद में कोई नहीं दिखता। ऐसे में प्रत्याशियों को परखने के बाद मतदान का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

हरिशचंद्र मंडल ने चुनाव के समीकरणों पर चर्चा करते हुए कहा कि समय नजदीक आते ही मुद्दों से हटकर जातियों के समीकरण हावी हो जाते हैं। शैलेंद्र मंडल ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाकर अपने मन का प्रत्याशी चुनने की बात रखी। कहा कि रोजगार और अन्य क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान करने वाले को ही वोट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed