{"_id":"68335b06fe891865080ea764","slug":"will-tell-the-life-story-of-ahilyabai-holkar-through-rangoli-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-136630-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रंगाेली से बताएंगे अहिल्याबाई होल्कर की जीवन गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रंगाेली से बताएंगे अहिल्याबाई होल्कर की जीवन गाथा
विज्ञापन
पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों के बच्चे अहिल्याबाई होल्कर के बारे में भी जानेंगे। उनके जीवन चरित्र और आदर्शों का अवलोकन करेंगे। इसको लेकर विभाग की ओर से जिन स्कूलों में समर कैंप हो रहा है, वहां रंगोली प्रतियोगिता कराई जाएगी। महिला सशक्तीकरण दौड़ का आयोजन भी होगा। इस संबंध में बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को पत्र भेजा है।
जिले में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। 21 मई से शुरू हुए समर कैंप में बच्चों में कौशल विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए खेल- खेल में शिक्षण कार्य कराए जा रहे हैं।
कैंप के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अलावा स्वयंसेवी संगठन की ओर से भी प्रयास जारी हैं। समर कैंप में शेड्यूल के अनुसार प्रथम सप्ताह में योग और फिटनेस हमारी सांस्कृतिक विरासत, समाज में मेरा योगदान, डिजिटल कौशल और स्मार्ट समर कैंप कक्षा गतिविधियां, द्वितीय सप्ताह में पर्यावरण और बागवानी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति, कक्षा में रचनात्मक गतिविधियां, विज्ञान व स्टेम आदि के विशेष सत्र होंगे।
विज्ञापन
इधर समर कैंप में रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी जयंती को लेकर उनके जीवन पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता एवं महिला सशक्तीकरण दौड़ कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह आयोजन 31 मई तक कराए जाएंगे। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसपर गंभीरता के साथ अमल कराया जाएगा।