फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Will get relief from fault, old electric wires are being replaced

Pilibhit News: फाॅल्ट से मिलेगी राहत, बदले जा रहे बिजली के पुराने तार

Thu, 29 Feb 2024 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Will get relief from fault, old electric wires are being replaced
बंच लाइन डालने का कार्य करते मैकेनिक । संवाद
माधोटांडा कस्बे में बंच लाइन डालने का काम तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कलीनगर। माधोटांडा में वर्षों पुराने बिजली तारों के कारण बाधित होने वाली बिजली आपूर्ति की समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। समस्या समाधान को अब बंच लाइनें डाली जा रहीं हैं। इससे गर्मी में लोड बढ़ने पर तारों के टूटने की समस्या कम होगी, हादसों से भी बचा जा सकेगा।

माधोटांडा कस्बे की आबादी करीब 50 हजार है। माधोटांडा उपकेंद्र से कस्बे समेत आसपास गांवों में भी बिजली की सप्लाई की जाती है, लेकिन वर्षों पुराने तारों की वजह से आपूर्ति आए दिन बाधित होती है। तार टूटने और लो-वोल्टेज की समस्या रहती है।
विज्ञापन

शासन ने अब इन तारों को बदलने के लिए बजट जारी किया है। इस समय माधोटांडा कस्बे में बंच लाइन डालने का काम जारी है। खंभे लगाने के बाद मुख्य मार्ग पर बंच लाइन डाली जा रही है। कस्बा वासियों का कहना है की नई लाइन पड़ने से कई समस्याएं दूर हो जाएंगी। एसडीओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ठेकेदार को कार्य को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed