फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Will be updated station

अपडेट किए जाएंगे थाने

Sun, 26 Apr 2015 11:47 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 26 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Will be updated station
पुलिस की कार्य क्षमता में सुधार और थानों के अभिलेख अपडेट रहे, इसके लिए डीजीपी ने डे-प्लान जारी किया है। एसपी जेके शाही ने डे-प्लान एएसपी, सभी सीओ और थानेदाराें को भेजकर अलग-अलग बिंदुओं पर प्रतिदिन कार्य करने के आदेश दिए हैं। इसकी प्रतिदिन समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पुलिस के कार्यों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। जिस कारण विभाग के कई महत्वपूर्ण कार्य एवं अभिलेख पूरे नहीं हो पाते। कहीं व्यस्तता तो कभी थानों पर पुलिसकर्मियों की लापरवाही से थानेदार लंबे समय तक थानों पर रखे अभिलेखों को नहीं देख पाते। जिससे अभिलेख अपूर्ण रह जाते हैं। अब डीजीपी एके जैन ने एक डे-प्लान जारी किया है।
विज्ञापन

इस डे-प्लान में मेस मीटिंग, कर्मचारियों की समस्याएं के विषय में, अपराध एवं निरोधात्मक कार्रवाई का तीन वर्षीय तुलनात्मक चार्ट टेबल पर लगाना, न्यायालय से सजा व दोष मुक्त मुकदमों की विवेचना करना, सहित करीब 250 बिंदु ऐसे शामिल हैं जिनकी समीक्षा करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार हर महीने माह के प्रत्येक दिन कार्यों की चेक लिस्ट तैयार करेंगे और अपनी टेबल पर रखेंगे, फिर चेक लिस्ट के अनुसार समीक्षा करेंगे। बिंदुवार निर्धारित कार्यों की मानीटरिंग के लिए आईजी, डीआईजी व एसपी को डीजीपी ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed