फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Will be seven meters wide, Purnpur-KHATIMA route

सात मीटर चौड़ा बनेगा  पूरनपुर-खटीमा मार्ग

Wed, 11 May 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Wed, 11 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
 विधायक पीतमराम ने पूरनपुर-खटीमा मार्ग के शिलापट का अनावरण कर निर्माण का शुभारंभ किया। सत्ताइस किलोमीटर लंबे इस मार्ग को हॉटमिक्स से सात सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इस पर 3531.16 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

आसाम हाइवे के खमरिया तिराहा के समीप हुए एक समारोह में विधायक पीतमराम ने शिलापट का अनावरण कर रोड निर्माण का शुभारंभ कराया। इस मौके पर हुई सभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। विधानसभा क्षेत्र मेें एक तहसील स्वीकृत हुई। ब्लाक बनवाने के प्रयास जारी हैं। सात बड़े पुल, पांच कॉलेज, आईटीआई कॉलेज और छह बिजली घर बनवाए गए हैं। 29 करोड़ रुपये की लागत से पूरनपुर-मैगलगंज नेशनल हाइवे कर काम भी अगले माह से शुरू होगा। अधिशासी अभियंता प्रदीप रस्तोगी ने बताया कि नेशनल हाइवे से चूका पुल के समीप तक हार्टमिक्स से सड़क का निर्माण फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामऔतार हिटलर, जरनैल सिंह जैली, व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, जाहिद खां, मुन्ने मियां अंजाना, अजमेर सिंह छीना, विजयपाल विक्की, हर्ष शर्मा, संजीव गुप्ता, जगमोहन राय अग्रवाल, तौफीक खां, शलभ सक्सेना, नोमान अली वारसी, रामनिवास, शैलेंद्र गुप्ता, दीपक अग्रवाल, शमीउद्दीन शम्मू, राकेश गुप्ता आदि थे। संचालन अशोक खंडेलवाल ने किया।
विज्ञापन


कोतवाली रोड की भी होगी मरम्मत
समारोह में लोगों ने आसाम हाइवे से कोतवाली होतेे हुए एसडीएम कार्यालय तक जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग की। विधायक पीतमराम ने शीघ्र ही सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों के संचालन का दिया आश्वासन
व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी ने पीलीभीत-टनकपुर और सीतापुर-ऐशबाग रेलवे मार्ग 15 मई से बंद होने से एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बंद होने से आवागमन की समस्या रखी। उन्होंने पीलीभीत से लखनऊ को बसें चलवाने की मांग की। विधायक ने बसों का संचालन कराने का आश्वासन दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed