फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wild Animals

पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर बाघ ने रोका रास्ता

Sun, 11 Oct 2020 09:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Wild Animals
पीलीभीत। जंगल से वन्यजीवों के बाहर निकलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार शाम एक बाघ पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर आ खड़ा हुआ। वाहनों की रोशनी में बाघ के दिखते वाहन चालकों के होश उड़ गए। करीब 15 मिनट तक बाघ मार्ग पर ठहरने के बाद झाड़ियों में चला गया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन

घटना पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग पर शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे हरदोई ब्रांच नहर और खारजा नहर के बीच हुई। स्थानीय लोगों केअनुसार, झाड़ियों से निकला एक बाघ मार्ग पर आकर खड़ा हो गया। मार्ग से गुजर रहे वाहनों की हेडलाइट की रोशनी जब बाघ पर पड़ी तो वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सभी ने एक-एक अपने वाहनों को रोक लिया। सड़क पर बाघ करीब 15 मिनट तक चहलकदमी करता रहा। इसके बाद शोरगुल और रोशनी पड़ने से बाघ झाड़ियों से होता हुआ खारजा नहर पटरी पर चला गया। तब कहीं जाकर मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका। कुछ दिन पूर्व ही बाघ हल्दीडेंगा में एक फार्म हाउस के पास देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed