फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

Pilibhit News: मछली पकड़ने पहुंचे ग्रामीण पर मगरमच्छ ने किया हमला

Fri, 30 Dec 2022 10:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
wild animal
अमरिया। नदी पर मछली पकड़ने पहुंचे युवक पर मगरमच्छ ने हमलाकर दिया। जिससे उसके पैर में जख्म हो गया। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल का उपचार कराया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव चुरकपुर बढ़वार निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे क्षेत्र के निकट स्थित देवहा नदी में मछली पकड़ने गया था। इस दौरान नदी के अंदर घुसते ही अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने बायां पैर बुरी तरह जकड़ लिया। किसी तरह कोशिश कर ग्रामीण ने मगरमच्छ से पैर छुड़ाया। इसके बाद नदी से बाहर निकलकर आसपास खेतों में मौजूद लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन

सूचना के बाद वन्यजीव प्रभारी सोनी सिंह, टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार के साथ मौके पर पहुंचीं। जानकारी जुटाने के बाद घायल को जोशी कॉलोनी के प्राइवेट क्लीनिक पर ले जाकर उपचार कराया गया। सोनी सिंह ने बताया कि ग्रामीण के पैर में जख्म हुआ है। ग्रामीणों को नदी किनारे न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed