फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

शाहगढ़ रेलवे स्टेशन के करीब बाघ की दस्तक से सहमे ग्रामीण

Wed, 18 May 2022 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:10 AM IST
विज्ञापन
wild animal
शाहगढ़ क्षेत्र में बाघ के पगचिह्न देखते ग्रामीण। - फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। जंगल से बाहर बाघों की मौजूदगी लगातार जारी है। सोमवार रात बाघ खेतों के रास्ते शाहगढ़ रेलवे स्टेशन के निकट पहुंच गया। पास में स्थित फार्म हाउस के निकट बाघ के पगचिह्न देख ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। मंगलवार सुबह मामले की जानकारी सामाजिक वानिकी विभाग को दी गई है। हालांकि दोपहर तक विभाग का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील के शाहगढ़ क्षेत्र में एक माह पूर्व से बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। खन्नौत नदी में शरण लिए बाघ पांच किलोमीटर दायरे में पड़ने वाले गांवों की सीमा तक चहलकदमी कर रहा है। दरअसल खन्नौत नदी में बाघ को शिकार मिल जाता है। दिन में रुकने के बाद बाघ रात होते ही खेतों के रास्तों पर निकल जाता है। दस दिन पूर्व चांदूपुर गांव की सीमा में बाघ की मौजूदगी देखी गई थी। इधर, सोमवार रात बाघ शाहगढ़ रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गया। स्टेशन के समीप स्थित सुखजिंदर सिंह के फार्म हाउस तक बाघ के पगचिह्न देखे गए। मामले की सूचना सामाजिक वानिकी के क्षेत्रीय वनकर्मियों को दी गई। रेंजर अयूब हसन ने बताया कि शाहगढ़ क्षेत्र में टीम को सक्रिय कर बाघ की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गंभीर नहीं विभाग
माला रेंज के जंगल से दूर शाहगढ़ क्षेत्र में डेरा जमाए बाघ की करीब एक माह से मौजूदगी देखी जा रही है। क्षेत्रीय लोगों की सूचना के बाद सामाजिक वानिकी विभाग की कार्रवाई निगरानी के दावों तक सीमित रह गई है। बाघ लगातार कई गांव की सीमा में आबादी क्षेत्र तक चहलकदमी कर रहा है। ऐसे में लंबे समय से बाघ की आबादी क्षेत्र में मौजूदगी के बावजूद विभाग गंभीर नहीं हो सका। ग्रामीण बाघ को जंगल की ओर खदेड़ने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed