फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

गांव टोंडरपुर में तेंदुआ देख भागा ग्रामीण

Sun, 17 Oct 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
wild animal
अमरिया। तहसील क्षेत्र के गांव टोडरपुर के आबादी क्षेत्र में शुक्रवार शाम तीन तेेंदुए एक साथ दिखे। ग्रामीण के ट्रैक्टर लेकर आते समय तेंदुए सामने आ गए थे। ग्रामीण ने ट्रैक्टर छोड़कर भागकर जान बचाई और वन विभाग को सूचना दी। शनिवार सुबह पहुंची वन विभाग की टीम ने पगचिह्न ट्रेस किए। पिछले तीन दिन से गांव के आसपास ही गन्ने के खेतों में डेरा जमाए तेंदुओं की वजह से किसान खेतों में जाने से घबरा रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में पिछले नौ सालों से आधा दर्जन से अधिक बाघ विचरण कर रहे हैं। लेकिन सात माह से इस क्षेत्र में जंगल से निकलकर तेंदुए भी पहुंचने लगे। धीरे धीरे अमरिया तहसील क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या भी बढ़ती जा रही है। गांव टोडरपुर निवासी किसान हरजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे गांव का ही निवासी उनके फार्म पर काम करने वाला मजदूर दिलशाद खेत में जुताई करने के लिए पहुंचा। खेत में पहुंचते ही गन्ने के खेत से निकलकर तीन तेंदुए एक साथ ट्रैक्टर के सामने आ गए। एक साथ तीन तेंदुए देख उसके पसीने छूट गए। ट्रैक्टर को दौड़ाते हुए फार्म हाउस पहुंचकर घटना की जानकारी वन विभाग को दी। कुछ ही देर में तमाम ग्रामीण भी जुट गए और शोर मचाने लगे। इसके बाद तेंदुए गन्ने के खेतों में चले गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह वन दरोगा सोनी सिंह, शीलेंद्र कुमार, टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार, राजीव ढाली ने पहुंचकर मौका मुआयना कर ग्रामीणों को सतर्क किया। मजदूर दिलशाद अहमद ने बताया कि तीनों तेंदुए पिछले चार दिनों से गांव के आसपास खेतों में घूमते दिखाई दे रहे हैं। इससे खेतों में काम करते समय जान का खतरा बना हुआ है। वन दरोगा सोनी सिंह ने बताया कि तेंदुओं की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं। ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed