फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

सूरजपुर में पहुंचा तेंदुआ

Thu, 16 Sep 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
wild animal
अमरिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर के आसपास तेंदुए की चहल कदमी अब दिन में भी है। बुधवार को अपने खेतों पर देखरेख करने जा रहे किसान के सामने तेंदुआ आ गया। उधर, शाम के समय पालतू मवेशियों को लेकर जंगल से घर वापस लौट रहे ग्रामीणों में तेंदुआ देखकर अफरातफरी मच गई। शोर मचाने पर तेंदुआ गन्ने के खेत में चला गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हर बार की तरह मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस कर ग्रामीणों को अलर्ट किया। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भारी दहशत है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी गुरचरन सिंह ने बताया की वो बुधवार की सुबह अपने खेतों पर घूमने जा रहे थे इस दौरान गन्ने के खेत से निकलकर एक तेंदुआ सामने आ गया तेंदुए को सामने देखकर उनके पसीने छूट गए। और बह चुपचाप वापस घर लौट आए। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे के समय गांव सूरजपुर के कुछ लोग अपने जानवर देवहा नदी किनारे चरा कर अपने घर वापस लौट रहे थे, इस दौरान तेंदुआ उनके भी सामने आ गया तेंदुए को देखकर सभी लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर तेंदुआ वापस गन्ने के खेत में चला गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा सोनी सिंह, चेतन कुमार, राजीव ढाली ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्न ट्रेस कर ग्रामीणों को अलर्ट किया। सूरजपुर क्षेत्र में आबादी के आसपास लगातार तेंदुए की चहल कदमी से ग्रामीणों में भारी दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुए को आबादी क्षेत्र से पकड़ कर जंगल में छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

सूरजपुर इलाके में तेंदुए की चहल कदमी देखी जा रही है। इस इलाके में बाघ होने की भी खबर है। ऐसी स्थिति में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा नहीं लगाया जा सकता। निगरानी के लिए वनकर्मियों की टीम लगातार लगी हुई है। दिन में तेंदुए की चहल कदमी को देखते हुए दिन में भी निगरानी और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सतेंद्र सिंह चौधरी, एसडीओ सामाजिक वानिकी प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed