{"_id":"6140f07e8ebc3eb6242a820c","slug":"wild-animal-pilibhit-news-bly459623838","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुटार रेंज के जंगल से निकले हाथियों ने दुर्जनपुर और मोहनपुर में मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुटार रेंज के जंगल से निकले हाथियों ने दुर्जनपुर और मोहनपुर में मचाया उत्पात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। हरीपुर रेंज से निकला हाथियों का झुंड सोमवार रात खुटार रेंज के जंगल में पहुंचा। हाथियों के झुंड ने सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव नवदिया दुर्जनपुर और मोहनपुर के खेतों में जमकर उत्पात मचाया। कई किसानों की गन्ना और धान की फसल खाई और नष्ट की। हाथियों का झुंड खेतों में पहुंचने की जानकारी पर तमाम किसान, ट्रैक्टरों और बाइकों से मौके पर पहुंचे। भारी शोर-शराबा किया तो झुंड फिर खुटार जंगल में चला गया। फसलों के मुआवजा को लेकर किसानों ने इसकी सूचना अफसरों और हल्का लेखपाल को दी। मगर किसी के मौके पर न पहुंचने पर किसानों में रोष देखा गया।
रविवार की रात को हाथियों के झुंड ने हरीपुर जंगल से सटी कॉलोनी विमल कॉलोनी, पहाड़पुर कॉलोनी, महाराजगंज कॉलोनी के किसानों के खेतों में घुसकर गन्ना, धान और सब्जी की फसल को खाया और नष्ट किया था। भारी शोर-शराबा पर हाथियों का झुंड लखीमपुर के भीरा रेंज की ओर चला गया था। मगर हाथियों का झुंड खुटार रेंज के जंगल में पहुंचा। सोमवार की रात को खुटार रेंज जंगल से निकले हाथियों के झुंड ने सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव नवदिया दुर्जनपुर और मोहनपुर के खेतों में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। नवदिया दुर्जनपुर निवासी अजीत सिंह का करीब एक एकड़ गन्ना, सिमरनजीत सिंह का दो बीघा धान, जीवन सिंह का गन्ना और धान की फसल खाई और बर्बाद की। गांव मोहनपुर के कई किसानों के खेतों में भी घुसकर नुकसान पहुंचाया। रात करीब 10 बजे हाथियों का झुंड खेतों में आने की सूचना पर गांव के तमाम लोग ट्रैक्टरों, बाइकों से शोर-शराबा करते हुए खेतों के समीप पहुंचे। किसानों ने पीपे बजाकर और पटाखे दागकर भारी शोर-शराबा किया। इस पर हाथी फिर खुटार जंगल में चले गए। हाथियों के झुंड से फसल नुकसान की जानकारी कुछ किसानों ने एसडीएम और हल्का लेखपाल को फोन पर दी। मगर किसी अफसर, कर्मचारी के मौके पर न पहुंचने पर किसानों में रोष देखा गया।
किसानों से मिली जानकारी पर हल्का लेखपाल को मौके पर भेजा गया था। लेखपाल ने एक किसान की फसल का नुकसान होने की जानकारी दी है। लेखपाल बुधवार को अपनी रिपोर्ट देगा।
विज्ञापन
- राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम, पूरनपुर