फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

घर में तेंदुआ, पटाखे दागकर भगाया

Sat, 11 Sep 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
wild animal
जाल लगाने के बाद छानबीन करती वन विभाग की टीम व अन्य। - फोटो : PILIBHIT
अमरिया। तहसील क्षेत्र के ग्राम सूरजपुर गौंटिया के आसपास तेंदुए की चहलकदमी लगातार बनी हुई है। रात करीब दस बजे एक तेंदुआ घर में घुस गया। परिवार वालों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पगचिह्न ट्रेस किए और पटाखे दाग कर तेंदुए को खदेड़ने का प्रयास किया। सुरक्षा के लिहाज से घर के चारों ओर जाल लगाया गया।
विज्ञापन

अमरिया तहसील क्षेत्र से जंगल की दूरी लगभग तीस किलो मीटर है। जंगल और अमरिया तहसील क्षेत्र के बीच दर्जनों गांव हैं। पिछले पांच माह से एक तेंदुआ गांव सूरजपुर इलाके में श्मशान घाट के आसपास डेरा जमाए हुए है। बृहस्पतिवार की रात दस बजे सूरजपुर गौंटिया निवासी तस्वीर सिंह के घर में घुस कर पशुशाला की ओर जाने लगा। तेंदुए को घर के अंदर आता देख परिवार के लोगों के पसीने छूट गए। शोर-शराबा करने पर तेंदुआ गन्ने के खेतों में चला गया। रात में ही सूचना पर वन दरोगा सोनी सिंह, टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार, कैलाश कुमार, राजीव ढाली ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्न ट्रेस किए। डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि रात करीब दस बजे तेंदुए की घरों के पास मौजूदगी की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर पटाखे दाग कर तेंदुए को खदेड़ने का प्रयास किया और घर आबादी से अलग होने के कारण तेंदुए से बचाव के लिए घर के चारों ओर जाल लगा कर क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। उधर, ग्राम प्रधान परमवीर सिंह पैरी ने बताया कि दिन ढलते ही तेंदुआ आबादी के आस पास घूमने लगता है। तेंदुए की आबादी के पास मौजूदगी से ग्रामीणों में भारी दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed