{"_id":"612fccfc8ebc3e883a4c02c6","slug":"wild-animal-pilibhit-news-bly4582289164","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में काम रहे मजदूरों के सामने आया बाघ, भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में काम रहे मजदूरों के सामने आया बाघ, भागकर बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। खेत में सफाई कर रहे मजदूरों के सामने बुधवार सुबह अचानक बाघ आ गया। मजदूरों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ के पैरों के निशान ट्रेस करने के साथ सतर्कता बरतने की अपील की।
क्षेत्र के डयूनी डैम से सटे फार्म हाउस के प्रशांत शुक्ला ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे फार्म से लगभग 250 मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में मजदूर काम कर रहे थे। इस दौरान खेत में बैठा बाघ मजदूरों के सामने आ गया। इस पर मजदूरों ने भागकर फार्म पर पहुंचकर अपनी जान बचाई। इसी बीच सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद टीम ने बाघ होने की पुष्टी करते हुए लोगों को सतर्क किया।
बाघ की सूचना पर टीम को मौके पर भेजा गया। पैरों के निशान ट्रेस किए गए हैं। मजदूरों को बाघ से बचाव के लिए खेतों में काम करते समय समूह में रहकर शोर-शराबा करते रहने की हिदायत दी गई है। और मौके पर निगरानी टीम लगातार नजर बनाए हुए है।- सतेंद्र कुमार चौधरी एसडीओ सामाजिक वानिकी प्रभाग