फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

सुरई रेंज से फिर लौटे नेपाली हाथी, छोटे वाहनों का आवागमन किया बंद

Sun, 15 Aug 2021 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
wild animal
पीलीभीत। दुधवा की ओर से पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में होते हुए उत्तराखंड की सुरई रेंज में दो दिन से हाथी डेरा जमाएं हुए थे। इसके बाद शनिवार सुबह फिर सुरई रेंज से महोफ के जंगल की ओर हाथी आने से दहशत बन गई है। जानकारी पर पहुंचे वन कर्मियों ने निगरानी बढ़ा दी। सुरक्षा को लेकर खटीमा हाईवे पर छोटे वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया है। रेंजर के नेतृत्व में टीम अलग-अलग स्थानों पर निगरानी में जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के बफर जोन से पांच दिन पूर्व एक हाथियों का झुंड पीलीभीत टाइगर रिजर्व हरीपुर रेंज में पहुंच गया था। सूचना मिलने के बाद वनकर्मी सतर्क हो गए, प्रयास कर हाथियों को बराही रेंज के रास्ते महोफ के जंगल की ओर निकाल दिया। एक दिन डेरा जमाने के बाद महोफ के वनकर्मियों ने हाथियों को उत्तराखंड की सुरई रेंज की ओर खदेड़ दिया था। दो दिन तक डेरा जमाने के बाद एक बार फिर हाथी शनिवार सुबह महोफ रेंज की ओर निकल आए। जानकारी लगते ही टाइगर रिजर्व प्रशासन में हड़कंप मच गया। हाथियों की संख्या अधिक होने के चलते सुरक्षा की दृष्टि से खटीमा मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। इसके अलावा चूका बीच के कंपार्टमेंट पर निगरानी अधिक पाई गई। रेंजर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हाथियों ने एक बार फिर महोफ के जंगल में प्रवेश किया है। पूर्व से ही निगरानी जारी थी लेकिन अब अलग-अलग टीमों को सक्रिय किया गया है। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed