{"_id":"61180f318ebc3edf9925b20b","slug":"wild-animal-pilibhit-news-bly4564566159","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब किनारे मगरमच्छ दिखने से ग्रामीण डरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब किनारे मगरमच्छ दिखने से ग्रामीण डरे
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव जसकरनापुर के तालाब में शनिवार सुबह मगरमच्छ दिखाई देने से डर गये। ग्रामीणों ने अब तालाब के पास जाना बंद कर दिया।
गांव जसकरनापुर के कुछ लोग शनिवार सुबह लगभग सात बजे गांव के बाहर स्थित तालाब के पास टहलने गए थे। उन्हें तालाब के किनारे मगरमच्छ दिखाई दिया। शोर मचाया तो मगरमच्छ तालाब के भीतर चला गया। इसी बीच भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान लड़ैती देवी ने रेंज कार्यालय में सूचना दी है। मगरमच्छ दिखने के बाद ग्रामीणों ने तालाब में पशुओं को पानी पिलवाना और नहलवाना बंद कर दिया है। रेंजर वजीर हसन ने बताया कि मगरमच्छ जब दोबारा तालाब के बाहर आएगा, तब उसे पकड़वाकर नदी में छुड़वा दिया जाएगा। संवाद