फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wild animal

दियोरिया जंगल में टूटे पुल के पास फिर दिखे बाघिन और शावक

Thu, 12 Aug 2021 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
wild animal
बीसलपुर। दियोरिया जंगल में टूटे पुल के पास बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे के करीब बाघिन और शावक देखा गया। इससे एक बार फिर लोगों में दहशत फैल गई है। वन विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से दियोरिया-घुंघचाई रोड पर दो पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन

दियोरिया रेंजर वीके गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह लगभग आठ बजे उनके स्टाफ के कर्मचारी जंगल में टूटे पुल के पास गश्त कर रहे थे। अचानक उनकी नजर झाड़ियों में छिपी बाघिन और उसके शावक पर पड़ी। कर्मचारियों ने बाघिन और शावक का दूर से फोटो भी खींच लिया और इधर-उधर छिपकर रेंजर को सूचना दी। रेंजर ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बाघिन और उसके शावक को देखा। इसके बाद स्टाफ के लोग रेंज कार्यालय में आ गए। रेंजर ने दियोरिया-घुंघचाई रोड के दोनों छोरों पर स्थित बैरियरों के कर्मचारियों को अग्रिम आदेश तक इस रोड से बाइक सवारों के निकलने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इस पर दोनों बैरियरों को नीचे गिरा दिया गया है। बैरियर कर्मचारियों को केवल बंद चार पहिया वाहन ही निकाले जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद इस रोड से निकलने वाले दो पहिया वाहनों के चालकों ने जराकोठी होकर आना जाना शुरू कर दिया है। रेंजर ने विभागीय उच्चाधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दे दी है और खींचा गया फोटो भी भेज दिया है। बाघिन और शावक के देखे जाने से एक बार फिर इस क्षेत्र में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

रेंजर का दावा- 11 जुलाई को बाघिन-शावक ने हमले में दो को मार डाला था
रेंजर का दावा है कि यह वही बाघिन और शावक हैं, जिन्होंने 11 जुलाई को जंगल में दियोरिया-घुंघचाई रोड पर टूटा पुल के पास दियोरिया निवासी कंधईलाल और सोनू को मार डाला था। बाघिन और शावक का फोटो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed