फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wife was tied up and beaten, rifle was aimed at her with the intention of killing her

Pilibhit News: पत्नी को बांधकर पीटा, मारने की नीयत से तानी रायफल

Wed, 25 Sep 2024 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Wife was tied up and beaten, rifle was aimed at her with the intention of killing her
पूरनपुर। विवाहिता को उसके ससुरालियों ने हाथ बांधकर पीटा और फिर कमरे में बंद कर दिया। पति ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर लाइसेंसी रायफल तानी। सूचना पर पहुंचे भतीजे को भी बंधक बनाकर पीटा गया। सूचना पर पुलिस ने बमुश्किल उसे बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने पीडि़ता की ओर से उसके पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



गांव बख्तापुर निवासी सीमा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 15 साल पहले गांव बख्तापुर निवासी अंजनी सिंह से शादी हुई थी। 14 साल का पुत्र है। आरोप है कि शादी के बाद से उसकी अक्सर कई बार पिटाई की गई। 21 सितंबर को उसके पति अंजनी सिंह, ससुर धर्मवीर, जेठ पवन सिंह, सास पुष्पा देवी ने उसकी पिटाई कर हाथ बांधकर कमरे में बंद कर दिया। पति ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर लाइसेंसी रायफल तानी।
विज्ञापन

मौका मिलते ही उसने अपने भतीजे विवेक सिंह को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। भतीजे के पहुंचने पर उसके पति और जेठ ने उसे बंधक बनाकर पीटा। जान से मारने की धमकी दी। इसकी सूचना उसने मोबाइल पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल उसे और उसके भतीजे को बंधनमुक्त कराया। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि सीमा की ओर से उसके पति, ससुर, जेठ, सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed