{"_id":"66787d81657ae56f1b02be8d","slug":"wife-mother-and-son-beaten-for-not-giving-money-for-liquor-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118350-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी, मां और बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी, मां और बेटे को पीटा
विज्ञापन
घुंघचाई। गांव कनपरा में युवक ने शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी से मारपीट की। बचाने आईं मां और बेटे को भी पीट दिया। पुलिस से शिकायत की गई है।
थाना क्षेत्र के गांव कनपरा निवासी मिथलेश कुमार ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसको प्रताड़ित करता है। आरोप है कि उसका पति घर आया और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा। मना करने पर उसने जबरन दस हजार रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर उसे पीटा। बचाने आए पुत्र जतिन व सास इंद्रावती से भी मारपीट की। घर में तोड़फोड़ भी की।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले युवक भाग गया।थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि जांच कराई जा रही है। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद