फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   wife killed her husband and threw the cut dead body into pieces in canal In Gajraula

दुलारो ने मिटाया सुहाग: आशिकी में रोड़ा बन रहा था रामपाल!, पत्नी ने मारकर कुल्हाड़ी से किए शव के कई टुकड़े

Thu, 27 Jul 2023 08:34 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत/गजरौला
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत/गजरौला Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 27 Jul 2023 08:34 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि महिला ने मृतक रामपाल का शव कई टुकड़ों में काटा इसके बाद एक बोरे में भरा। भरने के बाद गांव से पांच सौ मीटर की दूरी पर बह रही नहर में फेंक कर चली आई।

विज्ञापन
wife killed her husband and threw the cut dead body into pieces in canal In Gajraula
रामपाल के शव के टुकड़ों को नहर में खोजती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के पीलीभीत स्थित थाना गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर निवासी रामपाल 24 जुलाई की रात घर से लापता हो गए। उनके बेटे सोमपाल ने दो दिन खोजबीन करने के बाद थाना गजरौला में बुधवार को गुमशुदगी दर्ज कराई। मां पर शक होने के बाद युवक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की सख्ती के बाद महिला ने ही अपने पति की हत्या कर शव को नहर में फेंकने की बात कबूली। पुलिस शव को नहर में ढूंढने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन

गांव गजरौला क्षेत्र के रहने वाले सोमपाल ने बताया कि वह कुछ समय पूर्व हरियाणा में धान लगाने के लिए गया हुआ था। वह आठ दिन पूर्व ही गांव वापस आया था। उसके पिता रामपाल (60) 24 जुलाई की रात अचानक से कहीं लापता हो गए थे। इसके बाद उसने दो दिनों तक हर संभावित जगहों पर अपने पिता की तलाश की, लेकिन कहीं न मिल पाने 26 जुलाई को उसने अपने पिता की गुमशुदगी थाना गजरौला में दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे अपनी मां दुलारो देवी (55) पर शक हुआ। उसने इस मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जब महिला से सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि पति ने 24 जुलाई की रात उससे मारपीट की थी। इसी बीच किसी तरीके से धारदार हथियार बांका उसके सिर पर लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने अपने पति के टुकड़े कर एक बोरे में भरकर उसका शव गांव के ही पास में वह रही निगोही ब्रांच की नहर में फेंक दिया। इसके बाद देर शाम से ही पुलिस ने शव को ढूंढना शुरू कर दिया।

विज्ञापन

पहले भी प्रेमी के साथ जा चुकी है महिला
थाना दियोरिया क्षेत्र के गांव दियोहना निवासी मृतक की बहन शकुंतला देवी लाल ने बताया कि दुलारो देवी का युवक के साथ अवैध संबंध हैं। जिसकी वजह से विवाद रहता था। तीन माह पूर्व भी महिला अपने प्रेमी के पास चली गई थी। 20 दिन पूर्व ही वह यहां वापस आई थी। शायद वह इसी मकसद से दोबारा अपने पति के पास वापस आई थी।

कई टुकड़ों में काटकर बोरे में भरा था शव
बताया जा रहा है कि महिला ने मृतक रामपाल का शव कई टुकड़ों में काटा इसके बाद एक बोरे में भरा। भरने के बाद गांव से पांच सौ मीटर की दूरी पर बह रही नहर में फेंक कर चली आई। सवाल यह भी उठता है कि इतना वजन लेकर अकेले तो 500 मीटर की दूरी तय नहीं कर सकती। दूसरा युवक भी पहले से ही मौजूद रहा होगा।

थाना प्रभारी प्रभाष चंद्र ने बताया है कि महिला से सख्ती से पूछने पर उसने कुछ बातें बताईं है। उसी आधार पर मामले की छानबीन चल रही है। इसके अलावा नहर बंद कराने के लिए कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed